Betul News: रामलला के मामले का पटाक्षेप, अब मथुरा में जल्द फूटेगी मटकी

Betul News: Ramlala's case closed, now the pot will burst in Mathura soon

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मलाजपुर में जमकर बरसे, कांग्रेस को लिया आडे हाथ

Betul News: बैतूल। अयोध्या में आज रामलला विराजमान हैं, जिन्हें कांग्रेस काल्पनिक कहकर कोर्ट में हलफनामे दायर किया करती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से रामलला के प्रकरण का निराकरण तो हो गया अब मथुरा की बारी है, जहां जल्द ही मटकी फूटेगी। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मलाजपुर में लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही।

चुनाव के दौरान दूसरी बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को चिचोली विकासखण्ड के ग्राम मलाजपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके के पक्ष में आम जन को संबोधित किया । तय समय से लगभग एक घण्टे विलम्ब से मलाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी साथ आए।

हेलीपेड पर लोकसभा चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक एवं बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके समेत तमाम भाजपा पदाधिकारियों एवं महिला नेत्रियों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री यादव को यदुवंशी समाज द्वारा बैलगाड़ी का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

कदम कदम पर दिख रहा भाजपा का विकास

आम सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कांग्रेस के कार्यकाल और भाजपा के मौजूदा विकास कार्यों की तुलना करते हुए कांग्रेस सरकार की जम कर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं।और प्रदेश में विकास के साथ साथ व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं भी नजर आ रही हैं जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में बिजली की आंखमिचौली और उबड़ खाबड़ सड़को का लोगों को सामना करना पड़ता था।

उन्होंने गुरूसाहब बाबा के दरबार को नमन करते हुए कहा कि सन्त गुरूसाहब बाबा के कारण आज पूरा धाम जगमगा रहा है। दो बड़े देवता हमारे सामने उदाहरण हैं एक भगवान श्रीराम और दूसरे भगवान श्रीकृष्ण जिन्होंने हमे जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने बैतूल जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों को मंच से ही नमन किया।

राम को हमेशा काल्पनिक बताती रही कांग्रेस

कांग्रेस को राम विरोधी पार्टी करार देते हुए उन्होंने कहा कि ,राम जी की कोई मूर्ति पहचान में ना आए तो उसके सामने तीर धनुष रख दो समझ में आ जाता है की यह प्रभु श्री राम की मूर्ति है। भगवान राम का अपना जीवंत इतिहास रहा है लेकिन भगवान राम कहाँ पैदा हुए ये कांग्रेस को नहीं मालूम ।

कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर राम का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सनातन का अपमान करते हुए कहा कि राम काल्पनिक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का ही परिणाम है की भगवान राम के प्रकरण का निराकरण हो गया तो भगवान कृष्ण का कैसे छूट सकते है अब तो मथुरा में मटकी फूटेगी । मुझे इस बात का आनंद और गर्व है कि मैं यह बात यदुवंशियों के बीच कर रहा हूं। हम और आप मिलकर अब निर्णय करे की दुर्गादास उइके को अपना मत प्रदान तो हम आने वाले समय मे मथुरा में मुस्कुराते नजर आएंगे। सभा के पश्चात मुख्यमंत्री शाजापुर रवाना हो गए।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button