Betul News: 50 प्रतिशत चमकविहीन और 6 प्रतिशत क्षतिग्रस्त गेहूं की होगी खरीदी

Betul News: 50 percent lusterless and 6 percent damaged wheat will be purchased.

अब तक महज 902 किसानों से हुई गेहूं की खरीदी

Betul News: बैतूल। इस बार समर्थन मूल्य में गेहंू की खरीदी बहुत कम हो रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए केन्द्र सरकार ने समर्थन मूल्य में 75 प्रतिशत चमकविहीन और 6 प्रतिशत क्षतिग्रस्त गेहंू खरीदने के आदेश दिए है। इस आदेश के बाद गेहूं की खरीदी की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक जिले में बहुत कम किसान अपनी उपज बेच पाए है। खरीदी की अंतिम तिथि के लिए अभी कुछ ही दिन शेष रह गए है। जानकारी के मुताबिक एक नए आदेश जारी हुए है, जिसमें निर्देश दिए है कि कई क्षेत्रों में बारिश हुई है, जिसके कारण गेेहूं के उपज की चमक फीकी पड़ गई है।

कई जगह गेहूं टूटा है तो कई जगह दाना छोटा रह गया। किसानों की परेशानियां को देखते हुए अब किसान ने आदेश दिए है कि 50 प्रतिशत चमकविहीन गेहूं की भी खरीदी की जाए और 6 प्रतिशत क्षतिग्रस्त गेहूं को भी खरीदा जाए। इसमें गेहूं की कीमत यथावत रहेगी। किसी प्रकार से कीमत में बदलाव नहीं किया जाएगा। बताया गया कि समर्थन मूल्य में उपज खरीदने के लिए मापदंड जारी किए, जिसमें बिजातीय तत्व 0.75 प्रतिशत अन्य खाद्यान्न में 2.0, क्षतिग्रस्त दाने 2.0, आशिंक क्षतिग्रस्त 4.0, सिकूड़े हुए दाने 6.4 प्रतिशत और नमी 12.14 प्रतिशत के मापदंड तय किए है।

इससे अधिक उपज खराब होने की स्थिति में गेहंू नहीं खरीदा जाएगा। बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में कटाई के समय ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की चमक फीकी पड़ गई है। किसान गेहंू नहीं बेच पा रहे थे, लेकिन अब चमकविहीन गेहूं का प्रतिशत बढ़ने से कई किसान उपज बेच सकेंगे।

5834 मीट्रिक टन गेहंू की खरीदी

जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी के मुताबिक अब तक जिले में समर्थन मूल्य में गेहूं की बहुत कम खरीदी हुई है। 902 किसानों से महज 5834 मीट्रिक गेहूं की खरीदी हुई है। खरीदी केन्द्रों पर सन्नाथ पसरा हुआ है। इक्का-दुक्का किसान ही उपज लेकर पहुंच रहे है। खरीदी की यही रफ्तार रही तो जिले को समर्थन मूल्य में खरीदी का जो टारगेट मिला है, वह पूरा नहीं हो पाएगा। जानकारी के अनुसार अब तक 1357 किसानों ने उपज बेचने के लिए स्लाट बुक कर लिए है। स्लॉट बुक तो अधिक किसानों ने किए, लेकिन उपज बेचने वाले किसानों की संख्या बहुत कम है।

7 मई खरीदी की अंतिम तिथि

जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में उपज खरीदी की अंतिम तिथि के लिए अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। अंतिम तिथि तक बहुत कम किसान उपज बेच पाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने गेहूं की खरीदी की अंतिम तिथि 7 मई 2024 निर्धारित की है। इस तिथि तक उपज की खरीदी की जाएगी। हालांकि पहली बार अंतिम तिथि के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अभी बहुत कम किसान समर्थन मूल्य में उपज बेच पाएं है। तिथि आगे नहीं बढ़ी तो कई किसान उपज बेचने से वंचित रह जाएंगे।

इनका कहना…

शासन की तरफ से खरीदी के लिए नई गाईड लाईन आई है, जिसमें 50 ्रप्रतिशत चमकविहीन गेहूं को खरीदने के निर्देश मिले है। वहीं 6 प्रतिशत क्षतिग्रस्त गेहंू भी खरीदा जाएगा।

केके टेकाम, जिला आपूर्ति अधिकारी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button