Betul 5th 8th Result: 5-8 वीं के परीक्षा परिणाम में एमपी के टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया बैतूल

5 वीं का 93.59 और 8 वीं का 91.72 प्रतिशत रहा परिणाम

Betul 5th 8th Result: बैतूल। शिक्षा विभाग जेई और नीट की कोचिंग लगाकर बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने का दावा किया जाता है, लेकिन 5 वीं और 8 वीं के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल 5 वीं और 8 वीं के परीक्षा परिणामों में बैतूल मप्र के टॉप-10 जिलों में भी शामिल नहीं हो सका।
परीक्षा परिणाम के फिसड्डी होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 5 वीं और 8 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भी किस तरह से परिणाम हो रही है। राज्य शिक्षा केन्द्र स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड पैटर्न 5 वीं और 8 वीं की वार्षिक परीक्षा का मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बैतूल जिले का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा नहीं रहा है।
बैतूल में कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम 93.59 प्रतिशत और 8 वीं का परीक्षा परिणाम 91.72 प्रतिशत रहा। जानकारी के अनुसार कक्षा 5 वीं में कुल 23 हजार 264 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और 8 वीं कक्षा में 23 हजार 938 विद्यार्थी थे। समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि कितने विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और कितने विद्यार्थी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में आए है। जिले में टॉप-10 में शामिल विद्यार्थियों की सूची भी सामने नहीं आई है।

डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर तक केवल विद्यार्थियों को ऑनलाईन परीक्षा परिणाम दिख रहा था, लेकिन जिले की संपूर्ण परीक्षा परिणाम की जानकारी अपलोड नहीं हुई थी। डीपीसी का कहना है कि जब पूरे जिले की जानकारी सामने आएगी तब जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इधर परीक्षा परिणाम को लेकर कुछ विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली तो कुछ विद्यार्थियों के चेहरे पर मायूसी भी थी। जिन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अच्छे आए है, उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button