Betul Crime News: किराना व्यापारीयों से लूट की कोशिश नाकाम, चाकू दिखाकर घेरा, शोर मचते ही नकाबपोश बदमाश फरार

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, टिफिन बैग छीनकर भागे आरोपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी

Betul Crime News: बैतूल। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार रात किराना व्यापारियों से लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया। दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना व्यापारी निर्मल पोपली को सुनसान गली में घेर लिया और बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश चाकू लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। हालांकि व्यापारियों की सूझबूझ और लोगों के मौके पर पहुंच जाने से बड़ी वारदात टल गई और आरोपी टिफिन का बैग लेकर गंज की ओर भाग निकले।

घटना के बाद एसपी वीरेंद्र जैन ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। गंज थाना पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। लेकिन घटना के बाद व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। यह वारदाता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आवास के पास होने से पुलिस इसे चुनौती के रूप में ले रही है।

पैसों के चक्कर मे टिफिन बैग ले कर रफूचक्कर हुए लुटेरे

पीड़ित व्यापारी निर्मल पोपली ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही रामकृष्ण बगिया के पास वाली गली में पहुंचे, पहले से घात लगाए नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया और छीना-झपटी शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से उनके पिता ललित पोपली सहित अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

लोगों को आता देख बदमाश घबरा गए और पैसों के चक्कर में टिफिन वाला बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। हालांकि निर्मल ने अपने पास नकद राशि ना होने से इनकार किया है। घटना के दौरान बदमाशों ने चाकू निकाल लिया था, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए, जिसके चलते आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

सीसीटीवी कैमरों की पुलिस ले रही मदद

घटना की सूचना मिलते ही एसपी वीरेंद्र जैन और गंज थाना प्रभारी नीरज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सबसे पहले घटनास्थल के सामने स्थित एक दवा एजेंसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद उसकी एक नकाबपोश युवक से बातचीत भी होती नजर आई। बताया गया कि घटना से पहले संदिग्ध युवक काफी देर तक दवा एजेंसी के सामने घूमते रहे थे, जिन्हें एजेंसी के गार्ड ने वहां से हटाया भी था।

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर वारदात की योजना बनाई थी। जिस स्थान पर घटना हुई वहां पर्याप्त रोशनी नहीं होने का भी बदमाशों ने फायदा उठाने का प्रयास किया। पुलिस अब मेन रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इनका कहना….

घटना की सूचना मिलते ही मौका निरीक्षण किया गया था। पीड़ित व्यापारी की जानकारी के आधार पर सीसी टीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

नीरज पाल टीआई, थाना गंज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button