Betul Bhrastachar : कन्या शाला गंज में प्राचार्य की आंखों के नीचे अनियमित्ता

Betul Bhrastachar: Irregularities under the eyes of the Principal in Kanya Shala Ganj

Betul Bhrastachar : 10 दिन से बाहर स्पोर्ट्स टीचर, भांजियों से वसूल रहे 3 हजार का विकास शुल्क

Betul Bhrastachar : बैतूल। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज की एक स्पोर्ट्स टीचर पर यहां के प्राचार्य इतने मेहरबान है कि चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद भी उन्हें अनावश्यक रूप से मुख्यालय से बाहर भेज रहे हैं। वस्तुस्थिति यह है कि स्पोर्ट्स के बहाने उन्हें 1-2 दिन के लिए होशंगाबाद भेजा था, लेकिन वे लंबे समय से शाला में उपस्थित नहीं हुई। इस मामले में सांझवीर टाईम्स को डाक से मिले गए शिकायत पत्र में सदर निवासी विनय कुमार वर्मा ने संस्था के प्राचार्य पर शिक्षिका को छूट देने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता वर्मा ने बताया कि कन्या शाला गंज की प्रभारी स्पोर्ट्स टीचर माधुरी पानकर 28 मार्च से मुख्यालय से बाहर गई हुई है। उन्हें यहां के प्राचार्य ललित लिल्लोरे का वरहदहस्त प्राप्त है। उनके संरक्षण के बिना अनुमति आचार संहिता लागू रहने पर संस्था से बाहर नहीं भेज सकते, प्राचार्य उन्हें ऑन ड्यूटी बता रहे हैं। शिकायकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि चुनाव के समय कोई खेल गतिविधियां नहीं चल रही हैं। ऐसे में परीक्षा के समय उन्हें लंबे समय तक बाहर भेजना कहीं न कहीं संदेह को जन्म दे रहा है।

प्राचार्य और शिक्षिका के पति की मित्रता -Betul Bhrastachar

शिकायतकर्ता के अनुसार शिक्षिका माधुरी पानकर के पति सुरेश पानकर और स्कूल के प्राचार्य ललित लिल्होरे करीबी मित्र है। उन्हें दूसरे स्कूल से हटाकर इस स्कूल में शिक्षकों से एरियर्स निकालने के बदले राशि तथा अन्य कमीशनखोरी हेतू उक्त विद्यालय में अटैच कर रखा है। पानकर पर पहले भी राजीव गांधी शिक्षा मिशन में पदस्थ रहते हुए गबन के गंभीर आरोप लग चुके हैं। शिकायतकर्ता वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते बताया कि प्राचार्य के लिए सुरेश पानकर खुद वसूली कर रहे हैं।

मोबाइल लोकेशन से जानकारी निकालने की मांग- Betul Bhrastachar

शिकायतकर्ता के अनुसार यदि प्राचार्य खेल शिक्षिका माधुरी पानकर के स्कूल आने का दावा कर रहे हैं, यदि यह बात सही है तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर पिछले दस दिनों की स्थिति का पता लगाया जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने इस मामले में प्राचार्य समेत स्पोर्ट्स शिक्षिका और उनके अटैच किए गए पति द्वारा किए जा रहे इस कृत्य की निर्वाचन अधिकारी, लोक शिक्षण आयुक्त,सीईओ जिला पंचायत और जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत की है। उन्होंने एक और गंभीर आरोप लगाते बताया कि स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भांजियों(छात्राओं) से 3 हजार रुपए साल का विकास शुल्क वसूला जा रहा है। कई गरीब छात्राओं के परिजन इस वसूली से परेशान है।

इनका कहना..

मुझे इस संबंध में आपसे जानकारी मिली है। मेरे पास शिकायत नहीं आई। चूंकि मैं आज हाईकोर्ट जबलपुर आया हूं। सोमवार मामले में जो भी तथ्य रहेंगे अवगत कराऊंगा।

अनिल कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी, बैतूल

स्पोर्ट्स टीचर माधुरी पानकर को होशंगाबाद भेजा गया था। इसके रिकार्ड मौजूद है। उनके पति को व्यवस्था के तहत संकुल से अटैच किया गया है। उनके द्वारा लेनदेने किए जाने की मुझे जानकारी नहीं है। विकास शुल्क जरूरत के हिसाब से लिया जाता है।

ललित लिल्होरे, प्राचाार्य, कन्या शाला गंज बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button