Betul Ki Khabar: वल्लभ भवन में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ठिकाने बदलकर रहने लगा था आरोपी
Betul Ki Khabar: बैतूल। वल्लभ भवन भोपाल में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीजादेही पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी 2025 को फरियादी सुनील यादव निवासी बीजादेही ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि धामनिया निवासी राजेश यादव और दानिश कुंज कोल्हार रोड, भोपाल निवासी अमित देशमुख ने वल्लभ भवन भोपाल में नौकरी लगाने के नाम पर (सहायक ग्रेड 2) फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर 12 लाख 45 हजार रूपए की धोखाधड़ी कर ली है।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी राजेश यादव फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 3 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। एसपी, एएसपी के मार्गदर्शन में बीजादेही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने टीम गठित की। आरोपी इतना सातिर था की पुलिस से बचते हुए अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था।
22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी ग्राम सिल्लोट पाढर में एक विवाह समारोह में आने वाला है। सूचना पर टीम एक्टिव हुई और आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को बैतूल न्यायालय पेश किया है। इस कार्यवाही में बीजादेही थाना प्रभारी रामकुमार मीणा, सहायक उपनिरीक्षक जीपी बिल्लौरे, आरक्षक मनीराम, मिथलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




