Congress News: कार्यकर्ता सम्मेलन में वाट्सएप का ज्ञान देकर बुरे फंसे कांग्रेस प्रत्याशी

Congress News: Congress candidate in trouble after giving knowledge of WhatsApp in workers conference

इलेक्टोरल बांड के जरिए चंदा देने वाली हब पावर कम्पनी पाकिस्तानी नहीं, हिंदुस्तानी है

Congress News: बैतूल। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रचार प्रसार शोसल मीडिया पर आधारित उन फैक्ट्स पर आधारित नजर आ रहा है। जो फैक्ट्स दिल्ली की कांग्रेस राजनीति से निकलकर बाहर आ रहे हैं। कांग्रेस की टिकिट पर बैतूल-हरदा-हरसूद से चुनाव लड़ रहे रामू टेकाम भी अपना प्रचार प्रसार इन्हीं फैक्ट्स के आधार पर कर रहे हैं। इसकी बानगी तब सामने आई जब उन्होंने मुलताई में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर यह आरोप लगाया था कि देश भक्ति की बात करने वाली भाजपा ने विभिन्न कंपनियों पर ईडी और सीबीआई से छापा पड़वाया और उनसे करोड़ों रुपए चंदा लिया। यहां तक कि पाकिस्तान की कंपनी हब पॉवर कंपनी से भी चंदा ले लिया और अब अपने आप कों देशभक्त कहती है।

रामू टेकाम के इस आरोप की उस समय हवा निकल गई जब देश के एक प्रमुख मीडिया संस्थान ने इस आरोप का फैक्ट चैक कर लिया। जांच के दौरान यह फैक्ट झूठा पाया गया है। मीडिया संस्थान ने इसे एक्सपोज करते हुए प्रकाशित किया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड में जिस हब पावर कम्पनी का जिक्र किया गया है वह पाकिस्तान की नहीं, बल्कि भारत की है। हालांकि इस नाम की कम्पनी पाकिस्तान में भी है, लेकिन बांड से जुड़ी कम्पनी भारत की है। लिहाजा यह कहना गलत है कि भाजपा ने पाकिस्तान की कम्पनी से चंदा लिया है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रामू (Congress News)

जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फैक्ट चैक को देखा तो उन्हें मुलताई का कार्यकर्ता सम्मेलन याद आ गया, इसमें कांग्रेस उम्मीदवार रामू टेकाम ने भाजपा पर यह झूठा बयान दिया था। लोगों का यह मानना है कि वर्तमान चुनावों में लोकल मुद्दों को छोड़कर इस तरह के झूठे बयान कहीं ना कहीं कांग्रेस उम्मीदवार की अपरिपक्व राजनीति की तरफ इशारा कर रहा है।

उन्हें अपनी लोकसभा चुनाव के उन मुद्दों पर फोकस करना चाहिए जिन पर वो भाजपा को घेर से सकें, जिसका असर भी आम जनता पर दिख सके, जनता यह समझे कि आपके द्वारा उठाया गया मुद्दा वास्तविक और जनता से जुड़ा हुआ है, क्योंकि आम जनता की परेशानी दिल्ली में बैठे नेता नहीं बल्कि लोकल के नेता को ही देखना-समझना पड़ता है और आम जनता की उम्मीद भी लोकल के ही नेता से होती है कि वही उनकी समस्याओं का निराकरण कर पाएगा। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी ने रामू के बयान को वाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में भेजकर उन्हें असलियत से अवगत कराया है। पूरे मामले में कांग्रेस प्रत्याशी यह बयान देकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button