Betul Samachar : कुएं में गिरी पुत्री को बचाने के चक्कर में पिता भी गिरा,दोनों की मौत
Betul Samachar: While trying to save the daughter who had fallen in the well, the father also fell, both died

Betul Samachar: मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरा में कुएं में गिरी पुत्री को बचाने गया पिता भी कुएं में गिर पड़ा। घटना में दोनों की कुएं के पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्राम हिवरा निवासी रामदास उर्फ टंटूलाल पिता सक्कु दौंडी 35 साल की 5 वर्षीय पुत्री गुनगुन बुधवार दोपहर में ग्राम के हिवरा डैम के पास स्थित पंचायती कुएं में गिर गई थी सूचना मिलने पर रामदास भी मौके पर पहुंचा रामदास मैं गुनगुन को बचाने का प्रयास किया अचानक संतुलन बिगड़ने से रामदास भी कुएं में गिर पड़ा दोनों की कुए के पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना पर दुनावा पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से पिता पुत्री के शव को कुएं से बाहर निकाला। घटनास्थल पर गए पुलिस कर्मियों का मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर होने के कारण घटना की पूरी डिटेल नहीं मिल पाई है।




