Betul Samachar : नपाध्यक्ष और पार्षद बोले ट्रैफिक सिग्रल
Betul Nagar Palika: Mayor and councilor said traffic signal

जनप्रतिनिधियों के आगे आने के बाद मुख्य चौराहे पर सिग्रल लगने की आस जागी
Betul Samachar : शहर के सबसे व्यस्त कारगिल चौक पर वर्षो पूर्व ट्रैफिक सिग्रल लगने के प्रस्ताव को नगरपालिका ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। कारगिल चौ के आसपास करीब एक दर्जन क्षेत्र के लोग सीधे जुड़े हुए है। क्षेत्र में आवाजाही और यातायात अधिक होने के कारण हादसे भी हो रहे है, लेकिन 7 वर्षो से ट्रैफिक सिग्रल लगने का अमल नहंी हो पाया।
हालांकि नगरपालिका ने इससे पहले कॉलेज चौक पर ट्रैफिक सिग्रल लगाने की तैयारी शुरू कर दी। इससे क्षेत्र और आसपास के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। इस महत्वपूर्ण मामले में आम लोगों की नाराजगी सामने आ चुकी है। अब क्षेत्र के पार्षदों और खुद नपाध्यक्ष ने कहा है कि पहले यहीं पर ट्रैफिक सिग्रल लगना चाहिए।
पहले कारगिल चौक पर सिग्रल लगांएगे: बारस्कर
शहर की पहली नागरिक और चन्द्रशेखर वार्ड की पार्षद पार्वती बाई बारस्कर ने कहा है कि उनके भी संज्ञान में यह बात सामने आई है कि नगरपालिका में कारगिल चौक पर ट्रैफिक सिग्रल लगाने का प्रस्ताव लिया जा चुका है। चूंकि कारगिल चौक यातायात दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
मेरे द्वारा पहले ही दोनों कॉलेज और कारगिल चौक पर ट्रैफिक सिग्रल लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। ऐसे में कॉलेज चौक पर पहले और कारगिल चौक पर बाद में सिग्रल लगाया जा रहा है, यह तो अधिकारी बता पाएंगे। यहां यातायात का अधिक दबाव है।
भेदभावपूर्ण काम के कारण शिकायत बेअसर
नेताप्रतिपक्ष और शास्त्री वार्ड के पार्षद राजकुमार दीवान का कहना है कि नगरपालिका में भेदभावपूर्ण काम किए जाते है। शिकायतें भी बेअसर है। कारगिल चौक शहर का सबसे महत्वपूर्ण चौराहा है। यहां काफी दिन पहले ट्रैफिक सिग्रल लग जाना था।
यहां समझ से परे है कि कॉलेज चौक पर आखिर किसके दबाव में पहले सिग्रल लगाने का काम किया जा रहा है। यह जांच का विषय हो सकता है। नियम से बढ़ते यातायात के दबाव के कारण वर्षो पहले लिया निर्णय पारित नहीं होने से कारगिल चौक की अपेक्षा हो रही है।
हर हाल में पहले लगे ट्रैफिक सिग्रल: बारस्कर
महावीर वार्ड की पार्षद वर्षा बारस्कर का कहना है कि उनके वार्ड में कारगिल चौक से ही वाहन प्रवेश करते है। उनके वार्ड से जुड़कर जाने वाली सड़क में अक्सर हादसे होते आ रहे है। कुछ युवाओं की जान भी जा चुकी है। इसके लिए कारगिल चौक पर यदि ट्रैफिक सिग्रल लगाया जाता तो दुर्घटनाओं में कमी आती। चूंकि चौक पर यातायात का बहुत अधिक दबाव रहता है। अक्सर जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है।
नपा में सुनने वाला कोई नहीं: यादव
भगत सिंह वार्ड के पार्षद संतोष उर्फ उमाशंकर दीवान का कहना है कि वर्षो से बैतूल नगरपालिका में भाजपा का शासन है। इसके बावजूद विकास कार्य कैसे हो रहे है, देखे जा सकते है। छोटे-छोटे जिलों में ट्रैफिक सिग्रल लगे है, लेकिन हमारे बैतूल में एक भी ट्रैफिक सिग्रल नहीं लगाया गया।
मेरे क्षेत्र से ही कारगिल चौक लगा है। यहां आंखों से यातायात का दबाव देखा है, लेकिन नगरपालिका ने वर्षो से प्रस्ताव लेकर अपेक्षा की है और कॉलेज चौक पर ट्रैफिक सिग्रल पहले बनाकर भेदभाव किया है।





