Bhalu ka Hamla: पलासपानी के जंगल में भालू का युवक पर जानलेवा हमला, आंखें भी फोड़ी, हालत गम्भीर
Bhalu ka Hamla: Deadly attack of bear on young man in Palaspani forest, eyes also burst, condition critical

Bhalu ka Hamla: आठनेर। दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की आठनेर मोर्शी रेंज के अन्तर्गत वन ग्राम पलासपानी में रविवार को दोपहर में गांव के शैलेश उईके 19 वर्षीय को जंगल में भालू ने हमला कर दिया। भालू ने युवक की आंख भी फोड़ डाली। घायल शैलेश को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु भर्ती कराया है। डॉक्टरो ने उक्त घायल युवक की हालत गंभीर बताई है। पूरे मामले में वन विभाग के रेंजर नितिन पवार ने पुष्टि की है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक पलासपानी के जंगल में गया था, तभी वहां पर भालू ने हमला कर दिया और आंख फोड़ दी । उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान हैं। विभाग की ओर से फिलहाल पूरे मामले में उक्त घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु आठनेर सीएचसी केन्द्र में भर्ती कराया है, उसका उपचार शुरू हैं। विभाग की ओर से मामले में भालू के हमले की बात की पुष्टि की है। जंगल क्षेत्र में भालु ने युवक पर हमला उस समय किया, जब युवक जंगल में पहुंचा था। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।




