Mahindra Thar Earth Edition Launch: 15.40 लाख कीमत के साथ महिंद्रा थार का अर्थ एडिशन हुआ लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
Mahindra Thar Earth Edition Launch: Mahindra Thar Earth Edition launched with a price of Rs 15.40 lakh, will get great features

Mahindra Thar Earth Edition Launch: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने भारतीय बाजार में महिंद्रा थार का अर्थ एडिशन लॉन्च कर दिया है। आने वाले कुछ समय में लॉन्च होने वाली 5-डोर थार की चर्चाओं के बीच महिंद्रा ने मौजूदा 3-डोर थार को अपडेट करना जारी रखा है। थार का स्पेशल एडिशन टॉप वैरिएंट LX हार्ड टॉप पर बेस्ड है।(Mahindra Thar Earth Edition Launch) नई थार स्पेशल डेजर्ट फ्यूरी सैटिन मैट कलर के साथ चार वैरिएंट में लॉन्च की गई है। इसकी कीमत 15.40 लाख रुपए से 17.60 लाख रुपए (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) के बीच है। यह पेट्रोल और डीजल, दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
महिंद्रा थार अर्थ एडिशन : एक्सटीरियर डिजाइन(Mahindra Thar Earth Edition Launch)
डिजाइन की बात करें तो थार अर्थ एडिशन रेगुलर मॉडल जैसा ही नजर आता है, लेकिन कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मेटिक चैंजेस किए गए हैं।(Mahindra Thar Earth Edition Launch) इसमें रियर फेंडर और दरवाजों पर रेत के टीलों से इंस्पायर्ड स्टीकर के साथ बी-पिलर्स पर ‘अर्थ एडिशन’ की बैजिंग, अन्य जगह मैट ब्लैक बैजिंग और 17 इंच के सिल्वर अलॉय व्हील दी गई है। महिंद्रा ने इसमें नई सिल्वर ग्रिल, ORVM और अलॉय व्हील पर THAR बैज शेड इनसर्ट किया गया है।
थार अर्थ एडिशन के वेरिएंट्स की कीमतें (एक्स शोरूम)
- Thar Earth Edition Petrol MT की कीमत 15.40 लाख रुपये है।
- Thar Earth Edition Petrol AT की कीमत 16.99 लाख रुपये है।
- Thar Earth Edition Diesel MT की कीमत 16.15 लाख रुपये है।
- Thar Earth Edition Diesel AT की कीमत 17.60 लाख रुपये है।
महिंद्रा थार अर्थ एडिशनफीचर्स(Mahindra Thar Earth Edition Launch)

ये स्पेशल एडिशन थार रेगिस्तान से इंस्पायर्ड है। Thar Earth Edition को अलग पहचान देने के लिए एक्टीरियर पर सैटिन मैट पेंट स्कीम “डेजर्ट फ्यूरी” का इस्तेमाल किया गया है। मैट सैटिन फिनिश को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए मैटेलिक ट्रीटमेंट दिया गया है। B-पिलर पर अर्थ एडिशन बैज लगा है। इसके अलावा ORVM पर डेजर्ट फ्यूरी इंसर्ट्स, बॉडी कलर ग्रिल और अलॉय व्हील्स पर थार ब्रांडिंग है।
- Also Read: Hyundai Creta : क्रेटा एन लाइन 11 मार्च को मार्केट में करेगी एंट्री, जानें लुक और फीचर्स…
Thar Earth Edition के केबिन में लाइट बेज एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक थीम का इस्तेमाल किया गया है। महिंद्रा ने इस स्पेशल एडिशन मॉडल में बेज लेदरेट सीट्स के साथ हेडरेस्ट पर ड्यून डिजाइन दिया है। केबिन में डुअल-टोन एसी वेंट, स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल एक्सेंट और डोर पर थार ब्रांडिंग के साथ डेजर्ट फ्यूरी इंसर्ट्स दिए गए हैं।(Mahindra Thar Earth Edition Launch)
जैसा कि ऊपर बताया कि महिंद्रा थार अर्थ एडिशन को पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड इंजन है, जो 150bhp और 300Nm आउटपुट देता है। वहीं, दूसरी ओर डीजल मॉडल में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो 130bhp और 300-320Nm आउटपुट देता है।





