Cooler Cleaning Hacks: आप भी कूलर क्‍लींनिग के बचाना चाहते है पैसे तो फॉलो करें ये टिप्‍स…

Cooler Cleaning Hacks: If you also want to save money on cooler cleaning then follow these tips...

Cooler Cleaning Hacks: गर्मियों की आहट आते ही घरों में पहले पंखे चलने शुरू हुए और अब कूलर चलने का दौर आ रहा है। गर्मियों के दौरान ज्यादातर घरों में कूलर का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि आम पंखों से ज्यादा कारगर माना जाता है। कूलर अपने आसपास की हवा को ठंडा करके बाहर फेंकता है जिससे लोगों को पसीना और गर्मी से राहत मिलती है। (Cooler Cleaning Hacks) कूलर में हवा को ठंडा करने के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले इनको अच्छी तरह साफ करना जरूरी हो जाता है

गर्मी के मौसम में कूलर ज्यादातर घरों में ठंडी हवा लाने के लिए महत्वपूर्ण साधन बन जाता है। कूलर का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में किया जाता है और बाकी सीजन में कूलर बंद रहता है। महीनों तक बंद रहने की वजह से कूलर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस में कमी आ सकती है। कूलर अगर साफ न हो तो हवा में दुर्गंध आने लगती है।(Cooler Cleaning Hacks) इसलिए कूलर को नियमित रूप से साफ करना बहुत जरूरी है। तो आज हम आपको कुछ टिप्‍स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप कुलर को साफ कर सकते है और बैक्‍टीरिया फ्री सुरक्षित हवा ले सकेगे तो आइए जानते है कुछ टिप्‍स…

Cooler का साफ करने का तरीका(Cooler Cleaning Hacks)

Cooler Cleaning Hacks: आप भी कूलर क्‍लींनिग के बचाना चाहते है पैसे तो फॉलो करें ये टिप्‍स...

  • सबसे पहले कूलर को बंद करें और उसे बिजली से अनप्लग कर दें। इससे आपको और कूलर को नुकसान नहीं होगा।
  • पानी की टंकी को खाली करें और उसे साबुन और पानी से धो लें।
  • कूलर के पंखे पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है। पंखे को ब्रश से साफ कर सकते हैं।
  • कूलर के बॉडी को आप पानी और डिटर्जेंट लगाकर साफ कर सकते हैं।
  • एक कूलर में तीन तरफ से घास लगती है जिसे खस भी बोला जाता है। यह घास हवा को ठंडा करने के काम आती है। समय के साथ यह घास खराब हो जाता है। इसलिए घास को नियमित रूप से बदलवाना चाहिए। अगर घास अच्छी होगी तो कूलर ज्यादा ठंडी हवा बाहर फेंकेगा।

नींबू व सिरके का करें इस्तेमाल(Cooler Cleaning Hacks)

नींबू व सिरका जंग को हटाने के लिए सबसे प्रभावी चीज मानी जाती है। कूलर में लगे जिद्दी जंग को साफ करने के लिए आपको नींबू और सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें आपको ज्यादा मेहनत करनी की जरूरत नही पड़ेगी। इसके लिए पानी में सिरका व नींबू मिलाकर कूलर के पार्ट्स को घोल में 15 से 20 मिनट के लिए डूबा कर रख दें। कुछ देर बार जंग साफ हो जाएगा।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल(Cooler Cleaning Hacks)

इसके अलावा बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बेकिंग सोड़ा एक ऐसी चीज है जो घर की साफ-सफाई में बहुत काम आता है। क्योंकि इसके अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो चीजों को साफ रखने का काम करते हैं। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल खाना बनाने से ब्यूटी हैक्स के लिए भी कर सकते हैं। अगर बेकिंग सोडा के साथ नींबू मिलाकर इस्तेमाल करती हैं, तो यह ज्यादा अच्छी तरह से काम करेगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button