Hyundai Creta Sales: हुंडई ने 10 लाख ग्राहकों का आकड़ा किया पुरा, हर 5 मिनट में बिकती है एक क्रेटा

Hyundai Creta Sales: Hyundai crosses 10 lakh customers mark, one Creta is sold every 5 minutes

Hyundai Creta Sales: भारतीय बाजार में जब हुंडई क्रेटा एसयूवी साल 2015 में लॉन्च हुई थी। उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि यह कार बाजार में इतनी बड़ी हिट होगी। बीते 9 साल में ग्राहकों ने हालिया लॉन्च फेसलिफ्ट मॉडल समेत कुल 4 अवतार देखे और हर अवतार ने लोगों को दीवाना बनाया। ऐसे में अब इस एसयूवी के साथ एक ऐसा रेकॉर्ड जुड़ा है, जिसके बारे में अधिकतर गाड़ियां सोच भी नहीं पातीं।(Hyundai Creta Sales) शुरुआत से ही इसकी बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली थी, जो लगातर बनी हुई है। अब हुंडई की ओर से जानकारी दी गई कि ‘क्रेटा की कुल 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।’ यानी, पिछले करीब 9 सालों में लगभग हर 5 मिनट में 1 हुंडई क्रेटा बिकी है।

फिलहाल, Hyundai Creta अपनी दूसरी जनरेशन में है और अभी तक इसे कई बार अपडेट किया जा चुका है। जुलाई 2015 में आई हुंडई क्रेटा 2018 के अगस्त तक बाजार में रही, इसकी कुल 2.7 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मई 2018 में इसका अपडेटेड वर्जन आया, जो फरवरी 2020 तक बिका। इसकी कुल 1.9 लाख यूनिट्स बिकी थीं।

शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स(Hyundai Creta Sales)

लुक और फीचर्स की बात करें तो 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में नई ग्रिल और एलईडी लाइटिंग बार के साथ बेहतर हेडलैंप, फॉगलैंप, बंपर और टेललाइट्स, नया टेलगेट डिजाइन, नए अलॉय व्हील, नया इंटीरियर, बेहतर डैशबोर्ड डिजाइन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे अडजस्टेबस ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, इन्फोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले के 10.25 इंच की दो स्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉयस एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, इन-बिल्ट नैविगेशन, 360 डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स और लेवल 2 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसी खूबियां मिलती हैं।

क्रेटा बुकिंग्स(Hyundai Creta Sales)

इनके बाद मार्च 2020 में नया मॉडल आया, जो दिसंबर 2023 तक बिक्री के उपलब्ध रहा। इसकी कुल 5.1 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। और, अब क्रेटा का मौजूदा मॉडल बिक्री के उपलब्ध है, जिसे जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया है। इसे अभी तक 60,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

जानें क्रेटा के बारें में(Hyundai Creta Sales)

भारतीय सड़कों पर 1 मिलियन से ज्यादा CRETA के साथ ‘CRETA’ ब्रांड ने अनडिस्प्यूटेड एसयूवी होने की अपनी विरासत की पुष्टि की है।” हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ तरूण गर्ग ने कहा, “हुंडई क्रेटा एक ऐसा ब्रांड रहा, जिसने भारतीय ग्राहकों के दिलों को जीता।

उन्होंने कहा, “हाल ही में लॉन्च हुई नई Hyundai CRETA को भी ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और घोषणा के बाद से इसकी 60,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। हमारे ग्राहकों ने क्रेटा के प्रति जो प्यार और विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।”

गौरतलब है कि क्रेटा लाइनअप तीन इंजन ऑप्शन- 1.5L टर्बो पेट्रोल (160bhp), 1.5L पेट्रोल NA (115bhp) और 1.5L डीजल (116bhp) मिलते हैं।

2.8 लाख यूनिट एक्सपोर्ट भी(Hyundai Creta Sales)

हुंडई क्रेटा बीते 8 साल से लगातार देश की नंबर 1 मिडसाइज एसयूवी के पद पर काबिज है। अब क्रेटा की 10 लाख फैमिली पूरे होने के मौके पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा है कि क्रेटा एक ब्रैंड के रूप में भारतीय ग्राहकों के दिल में बसती है। हम ग्राहकों के इस प्यार और भरोसे के लिए आभारी हैं और आने वाले समय में नए माइलस्टोन हासिल करते रहेंगे। भारत में मैन्युफैक्चर क्रेटा की अब तक 2.8 लाख यूनिट विदेशों में निर्यात की जा चुकी है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button