Betul Accident News: दो सड़क हादसे में ढाई माह के बच्ची सहित तीन की मौत, हादसे में घायल महिला जिला अस्पताल मेंं भर्ती

Betul Accident News: Three including two and a half month old girl died in two road accidents, woman injured in the accident admitted to the district hospital.

Betul Accident News:(बैतूल)। चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो सड़क हादसे हुए, जिसमें ढाई माह की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को दो बाइक की भिडं़त हो गई। हादसे में कायरा पिता गुलबदन परते उम्र ढाई माह निवासी कुटकुही की मौत हो गई है। हादसे में बच्ची की मां घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में गुलबदन घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए इटारसी के अस्पताल में भर्ती किया है। महिला अपनी बच्ची के साथ बाइक से पति से मिलने के लिए गई थी। वापस लौटते समय हादसा हो गया। ढाई माह की बच्ची की मौत हो गई और महिला घायल हो गई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दूसरा हादसा भी चिचोली क्षेत्र के पाटाखेड़ा के पास हुआ है। इस हादसे में बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुला जी नाम के एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फुलवती बाई गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका महिला का जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुट गई है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button