Uses Of Achar oil: बचे हुए अचार के तेल को इस तरह कर सकते हैं रियूज, फॉलो करें ये टिप्स…
Uses Of Pickle oil: You can reuse the remaining pickle oil in this way, follow these tips...

Uses Of Achar oil: भारत में अचार बनाने का चलन सालों से है। मौसमी फलों के अलावा फल और सब्जी से कई तरह के अचार बनाए जाते हैं। अचार में हल्का तीखा पन लाने के लिए कच्चे सरसों तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अचार बनाने के लिए महिलाएं पहले सामग्री, तेल और मसाले से जुड़ी तैयारी करती हैं फिर जाके अचार डालती हैं। ऐसा करने के पीछे एक कारण यह भी है कि इससे अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता है। (Uses Of Achar oil) ऐसे में जब अचार खत्म हो जाता है, तो आखिरी में काफी सारा तेल बच जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग इसमें वापस से नया अचार बनाकर डाल देते हैं। ताकि उसे फेंकना ना पड़े लेकिन यदि आप इसके अलावा अचार के तेल के रीयूज का कोई दूसरा रास्ता तलाश रहे हैं, तो यहां बताए गए तरीके आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।(Uses Of Achar oil)
तड़का लगाने के लिए(Uses Of Achar oil)
बचे हुए तेल को आप दाल, सब्जी और चटनी में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चूंकि इसमें अचार और उसके मसाले की खुशबू होती है इसलिए इससे तड़का लगाने से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएगी।
मैरिनेड करें(Uses Of Achar oil)

अचार का बचा हुआ तेल आप मांस, मछली या सब्जियों को मैरिनेड के लिए यूज कर सकते हैं। बस इसमें थोड़ा लहसुन, अदरक और दही मिला दें। (Uses Of Achar oil) ऐसा करने डिश बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं।
सलाद की ड्रेसिंग करें(Uses Of Achar oil)
सलाद की ड्रेसिंग के लिए आप अचार का बचा हुआ तेल यूज कर सकते हैं। यह सलाद में हल्का तेजपन, मसालेदार स्वाद को एड करता है। खासतौर पर यदि आप पत्तेदार सब्जियों का सलाद तैयार कर रहे हैं।
सब्जी बनाने के लिए(Uses Of Achar oil)

बचे हुए अचार के सरसों के तेल से आप सब्जी बना सकते हैं। मसाले वाली सब्जी या जिस सब्जी को आप सरसों के तेल से फ्राई करते हैं, उसे आप बचे हुए तेल से फ्राई कर सकते हैं।
आटे को चिकना करने के लिए(Uses Of Achar oil)
आटे गूंथते समय बर्तन कई बार बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐस में अचार के बचे हुए तेल को बर्तन में लगा देने से आटा चिकना होता है, साथ ही बर्तन में चिपकता भी नहीं है।
चोखा-चटनी का बढ़ाएं स्वाद(Uses Of Achar oil)

यदि आपको चोखा या चटनी खाना पसंद है तो इसमें ऊपर से अचार का बचा हुआ कच्चा तेल मिलाकर खाएं। इससे स्वाद दोगुना हो जाता है। एक बार इस तरह से चोखा-चटनी खाने के बाद आप हमेशा आचार तेल के साथ ही इसे खाना पसंद करेंगे




