Betul News : प्रवेश पत्र नहीं मिला तो दसवीं की छात्रा ने पी लिया कीटनाशक

Betul News: When the admit card was not received, the 10th class student drank pesticide

परीक्षा के पहले जिला अस्पताल में कर रही जिंदगी और मौत से संघर्ष…

Betul News : (मुलताई)। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम रजापुरढाना निवासी कक्षा दसवीं में अध्यनरत एक छात्रा ने प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए हैं जहां छात्र का उपचार जारी है।

सरकारी हाईस्कूल रजापुर में अध्यनरत दसवीं की छात्रा पूनम पिता फगना इवने को 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाली कक्षा दसवीं की परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिला तो उसने शनिवार रात में घर पर ही कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया परिजन इलाज के लिए पूनम को लेकर मसोद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां इलाज करने के बाद उसे बैतूल रेफर कर दिया। ग्राम पंचायत रजापुर की सरपंच पूनम दिनेश आजाद ने बताया उन्होंने इस साल गरीब बच्चों की कक्षा दसवीं की परीक्षा फीस 9 हजार रुपए जमा की है। पूनम इवने की फीस की जानकारी नहीं मिल पाई जानकारी मिलती तो उसकी भी फीस जमा कर देते थे।

इनका कहना है

पूनम बीते 5 6 महीने से स्कूल नहीं आ रही थी परीक्षा के फॉर्म जमा करने के दौरान मैं उसके घर गया था तो छात्रा पूनम ने फॉर्म भरने से मना कर दिया था वही उसके मामा पुस्या ने लिख कर दिया कि पूनम परीक्षा नहीं देगी। पूनम पिछले साल कक्षा दसवीं में फेल हो गई थीं ।

शैलेंद्र खातरकर

प्राचार्य सरकारी हाईस्कूल रजापुर।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button