cockroach kaise bhagaye : घर में है कॉकरोचों का आतंक, इन घरेलू उपायों से मिलेगी मुक्ति

cockroach kaise bhagaye: There is terror of cockroaches in the house, these home remedies will get relief

cockroach kaise bhagaye: हर घर में कॉकरोच की समस्या एक आम परेशानी है। ये कॉकरोच कभी खाने – पीने के सामान में तो कभी बर्तनों के अंदर आपको आसानी से दिख जायेंगे। अगर कॉकरोच खाने की चीजों में गिर जाए या रोटी आदि के ऊपर से चले जाए तो आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। वही खाना बनाते समय अगर महिलाओं को कॉकरोच दिख जाए तो वे उन्हें देखकर चीख उठती है।

आजकल बाजार में कॉकरोच भगाने के लिए तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स उपलब्ध है। ये केमिकल प्रोडक्ट्स सेहत के लिए भी ठीक नहीं होते हैं। इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से कुछ समय के लिए कॉकरोचेस मर तो जाते हैं लेकिन किचन में छिपे हुए कॉकरोच पूरी तरह खत्म नही होते।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिस के उपयोग से आप कॉकरोच को आसानी से भगा सकते हैं। आइए जानते है कुछ घरेलू उपाय..

1.घर की रसोई में आसानी से लौंग मिल जाती है। लौंग के इस्तेमाल से भी कॉकरोच भागते हैं। यदि आप किचन के सभी कोनों में, ड्रॉर में चार-पांच लौंग डाल दें। लौंग की गंध से कॉकरोच आपका घर छोड़कर आसानी से दूर भाग जाएंगे और कभी वापस नहीं आएंगे। वही आपके घर में मिट्टी का तेल या केरोसिन है तो आप इसकी कुछ बूंदें या स्प्रे भी कर सकते हैं । केरोसिन की गंध से भी कॉकरोच भाग जाते हैं। इसके अलावा अंडे का छिलका भी किचन के हर कोने में रखने से कॉकरोच घर में नहीं आते हैं।

2 मसालों के रूप में तेज पत्ता का इस्तेमाल तो किया जाता है। लेकिन आप कॉकरोच भगाने में भी इसका उपयोग कर सकतें हैं। 4 से 5 तेजपत्तों को लेकर उसे हाथों से मसल कर चूरा बना लें। इसे चूरे को आप रसोई के कैबिनेट और जहां भी कॉकरोच दिखता है, वहां डाल दें तेजपत्ते की गंध से भी कॉकरोच भाग जाते हैं।

3. घरों में बोरिक पाउडर का उपयोग भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल से भी कॉकरोच को भगा सकते हैं। ये आपको आसानी से मार्केट में उपलब्ध मिल जाएंगे। इसे आप थोड़े से आटे में मिलाकर आटा गूंद लें इसकी छोटी गोलियां बना लें और इन्हें किचने, कमरे के हर कोने में डाल दें। लगभग 7 से 10 दिनों तक इस नुस्खे को आजमाकर देखें, रसोई में कॉकरोच दोबारा नही दिखेगा

4. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल रसोई में किया जाता हैं। साथ ही इसका उपयोग कॉकरोच को भगाने के लिए भी कर सकते हैं। एक कप पानी में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें और थोड़ी सी चीनी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक स्प्रे बॉटल में डाल दें। इसे हर तरफ कोने में छिड़काव कर दें। बेकिंग सोडा कॉकरोच के लिए जहर की तरह काम करेगा। इस मिश्रण को डालते ही रसोई में छिपे कॉकरोच बाहर भाग जायेंगे।

(Disclaimer: लेख में दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। snewstimes.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button