Bharat NCAP Crash Test: मारूति बलेनो, ग्रैंड विटारा और ब्रेजा की Bharat global NCAP करेगा क्रैश टेस्ट

Bharat NCAP Crash Test: Bharat global NCAP will crash test Maruti Baleno, Grand Vitara and Brezza

Bharat NCAP Crash Test: बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Maruti Suzuki की कारों का भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया जाएगा। भारत-एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) ने क्रैश टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। यह पहले ही टाटा हैरियर और सफारी के क्रैश टेस्ट रिजल्ट जारी कर चुकी है। अब कई अन्य मॉडल टेस्टिंग के लिए लाइन में हैं।(Bharat NCAP Crash Test) मारुति सुजुकी भी अपने कुछ मॉडल्स को भारत-एनसीएपी भेजने वाली है। मारुति सुजुकी अपने पहले बैच को सब्मिट करने की तैयारी में है। भारत NCAP के तहत कार मेकर्स स्वेच्छा से अपनी कारों की टेस्टिग करा सकते हैं। इससे पहले कारों की टेस्टिंग Global NCAP की ओर से की जाती थी।(Bharat NCAP Crash Test)

पहले बैच में तीन मॉडल- बलेनो हैचबैक, ब्रेजा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी और ग्रैंड विटारा कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल होगी। इसके अलावा, अगले सेट में मारुति फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर को भारत-एनसीएपी क्रैश टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। यह जानकारी मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने दी है।

इन तीन मारुति सुजुकी मॉडलों के लिए भारत एनसीएपी के रिजल्ट में लोगों को काफी दिलचस्पी होगी। बता दें कि भारत एनसीएपी में अपने मॉडलों का क्रैश टेस्ट करने वाली टाटा मोटर्स पहली कंपनी है।(Bharat NCAP Crash Test)2023 में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के तहत हैरियर और सफारी का क्रैश टेस्ट हुआ, जिसमें इन्हें 5-स्टार रेटिंग दी गई।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि मेड-इन-इंडिया मारुति सुजुकी बलेनो 2021 के अंत में लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट से गुजरी थी, जहां इसे 0-स्टार रेटिंग मिली थी। लैटिन एनसीएपी ने स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के रूप में दो एयरबैग से लैस मॉडल का क्रैश टेस्ट किया गया था।(Bharat NCAP Crash Test)लेकिन, ग्लोबल एनसीएपी ने इसका कभी क्रैश टेस्ट नहीं किया है।

दूसरी ओर, मारुति सुजुकी ब्रेजा को 2018 में ग्लोबल एनसीएपी से एडल्ट सेफ्टी के लिए 4-स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 2-स्टार रेटिंग दी थी। हालांकि, इसके बाद 2022 में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का सेकंड जनरेशन मॉडल आया लेकिन बॉडी शेल प्लेटफॉर्म समान ही रहा। जहां तक ​​ग्रैंड विटारा का सवाल है, यह नई पेशकश है, जिसका किसी भी ग्लोबल एजेंसी ने क्रैश टेस्ट नहीं किया है।(Bharat NCAP Crash Test)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button