Betul Crime: पिता ने काम करने का बोला तो बेटे ने कर दी हत्या

Betul Crime: Son murdered when father asked him to work

Betul Crime: (मुलताई)। थाना क्षेत्र के ग्राम करासपानी में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। आरोपी के बड़े भाई का कहना है कि उसका छोटा भाई हमेशा पिता से काम की बात को लेकर विवाद करता था और इसी बात को लेकर वह नाराज हो जाता था और कल इसी बात को लेकर लकड़ी मारकर उसने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा मामले में अपराध कायम कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मासोद थाना क्षेत्र के ग्राम वांडली निवासी गणपति नागौसे की हत्या उसके छोटे बेटे शेषराव द्वारा की गई है। शेषराव के बड़े भाई ने मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि कल जब वह अपने पिता को खाना देने सुबह 10 बजे खेत गया था तब उसके पिता खेत पर काम कर रहे थे, उसका भाई शेषराव भी खेत पर था। इसके बाद में वह एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने चला गया।

इसी बीच दोपहर में उसकी पत्नी सुनंदा का फोन आया कि देवर शेषराव घर जाकर गाली गलौज कर रहा है और बता रहा है कि उसने पिताजी को खेत में मार दिया है। खबर मिलने पर जब वह खेत गया तो झोपड़ी के बाहर गणपति खेत में मृत हालत में पड़ा हुआ था एवं उसके सिर पर दाहिनी तरफ चोट लगकर खून निकल रहा था। छोटा भाई शेषराव काम की बात को लेकर नाराज हो जाता था और झगड़ा करता था, काम की बात को लेकर शेषराव ने लकड़ी से मारपीट कर पिता की हत्या कर दी है। जिसके बाद शाम को मामले की सूचना मासोद चौकी को दी गई।थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पट्टन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है, मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button