States Startup Ranking Framework: मध्यप्रदेश बना “लीडर” राज्य, सीएम ने प्रदेशवासियों को बधाइयाँ
States Startup Ranking Framework: Madhya Pradesh becomes “leader” state, CM congratulates the people of the state

States Startup Ranking Framework : मध्य प्रदेश को वर्ष 2022 की राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर के रूप में सम्मानित किया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत16 जनवरी को भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पीयूष गोयल ने मध्यप्रदेश को स्टेटस स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 के “लीडर” के रूप में सम्मानित किया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के संचालक रोहित सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया।(States Startup Ranking Framework) एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे हर्ष और प्रसन्नता का विषय बताते हुए प्रदेशवासियों को बधाइयाँ दी है।
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?(States Startup Ranking Framework)
सीएम यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, “बड़े ही हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि स्टेट्स स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 में मध्यप्रदेश ने 1 करोड़ से अधिक जनसंख्या के साथ “लीडर” राज्य के रूप में अपना स्थान बनाया है।” उन्होनें राज्य के इस उपलब्धि का श्रेय विभाग और उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा गए उल्लेखनीय कार्यक्रमों को दिया। आगे मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ऐसे ही उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी।(States Startup Ranking Framework)
सीएम डॉ मोहन ने दी शुभकामनाएं(States Startup Ranking Framework)
सीएम मोहन ने X पर लिखा बड़े हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि 2022 में मध्यप्रदेश ने “लीडर” राज्य (1 करोड़ से अधिक जनसंख्या) के रूप में अपना स्थान बनाया है। इस उपलब्धि का श्रेय विभाग एवं उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा चलाए गए कई उल्लेखनीय कार्यक्रमों को भी जाता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ऐसे ही उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी।(States Startup Ranking Framework)
ये हैं टॉप-5 राज्य(States Startup Ranking Framework)
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने मंगलवार को “States Startup Ranking Framework 2022” जारी किया है। राज्यों के इस रैंकिंग में गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिल नाडु और हिमाचल प्रदेश टॉप-5 राज्य हैं। इस रैंकिंग सिस्टम को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विकास और उन्नति को प्रोत्साहित करने के लिए विकसित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के संचालक रोहित सिंह ने राज्य की ओर से सम्मान ग्रहण किया।(States Startup Ranking Framework)




