Ram Mandir Pran Pratishtha: महाकाल मंदिर की तरफ से 5 लाख लड्डू के रथ को CM ने किया रवाना और कहां-आमंत्रण ठुकराने वालों को परमात्मा सद्बुद्धि दें

Ram Mandir Pran Pratishtha: CM flagged off a chariot of 5 lakh laddus on behalf of Mahakal Temple and said - May God give wisdom to those who rejected the invitation.

Ram Mandir Pran Pratishtha: उज्‍जैन के महाकाल मंदिर की ओर से अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद सीएम मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भेजे जा रहे 5 लाख लड्डुओं के प्रसाद रथों को भोपाल से रवाना किया। (Ram Mandir Pran Pratishtha) इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी समेत बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु मौजूद थे। रास्ते में प्रसाद रथों का लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनदंन किया। कुछ मुस्लिम महिलाएं भी पुष्प अर्पित कर प्रसाद रथ का अभिनंदन करती नजर आईं। इससे पहले उन्होने मानस भवन में स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजन-अर्चना कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की।(Ram Mandir Pran Pratishtha)

महाकाल से 5 लाख लड्डू अयोध्या के लिए रवाना(Ram Mandir Pran Pratishtha)

बता दें कि अयोध्या में प्रसाद के रूप में वितरित के लिए महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डू भेजे जा रहे हैं। आज को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इन पांच रथों को अयोध्या के लिए रवाना किया गयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राममय हो रहा है। भगवान भोलेनाथ और भगवान विष्णु दोनों को स्मरण करो तो भगवान हमें मन से आशीर्वाद देते हैं। आज जब रामलला गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं तो इसकी सबसे अधिक प्रसन्नता महाकाल को होगी।(Ram Mandir Pran Pratishtha)

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का यह जो भौगोलिक स्वरूप है, उसे 2 हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था। भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनाया बनवाया गया था।(Ram Mandir Pran Pratishtha)वह युग फिर वापस आ रहा है। भगवान श्रीराम पुन: गर्भ गृह में विराजमान हो रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास जी द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन के विविध प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य हुआ है। 17 लाख साल बाद भी आज भी वह दृश्य ऐसे लगते हैं जैसे कल की ही बात हो। भगवान श्रीराम जी के जीवन के हर प्रसंग से हमें सीखने की शिक्षा मिलती है।’(Ram Mandir Pran Pratishtha)

आमंत्रण ठुकराने वालों के लिए सद्बुद्धि की कामना(Ram Mandir Pran Pratishtha)

Ram Mandir Pran Pratishtha: महाकाल मंदिर की तरफ से 5 लाख लड्डू के रथ को CM ने किया रवाना, कहां आमंत्रण ठुकराने वालों को परमात्मा सद्बुद्धि दें

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव का आमंत्रण ठुकराने वाले विरोधी दलों के नेताओं पर भी तंज कसा और बोले कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। सीएम ने कहा कि पता नहीं कितनी प्रकार की आत्माएं घूमती हैं, भगवान उन्हें भी सद्बुद्धि प्रदान करे। भगवान के गर्भगृह में प्रवेश करने को भी जाने-अनजाने क्यों विवाद का विषय बनाते हैं, परमात्मा ही जाने। मंदिर बनाने वाले मंदिर बना रहे हैं, प्राण-प्रतिष्ठा कराने वाले प्राण-प्रतिष्ठा करा रहे हैं।(Ram Mandir Pran Pratishtha)

अब प्रेम से निमंत्रण दो तो निमंत्रण पर भी प्रश्न उठाते हैं और निमंत्रण ठुकराने का भाव लाते हैं। क्या दुर्भाय है, ऐसा अभागा पृथ्वी पर कौन हो सकता है? ये अभागे तो हैं ही, एक बड़े दल के नेतृत्वकर्ता भी हैं। लेकिन हम उनके लिए भगवान से सद्भावना की कामना करते हैं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे और हो सकता है कि 22 तारीख तक उन्हें समझ में आ जाए और वो भी कहीं इस अद्भुत दर्शन के स्वरूप को निहारें और इस पूरे भाव को मानें।(Ram Mandir Pran Pratishtha)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button