Betul Samachar: ग्रामीण कर रहे थे फोरलेन पर अण्डरब्रिज की मांग, सांसद ने अधिकरियो के साथ जमीन पर बैठकर की बैठक, तुरंत मिली स्वीकृति

Betul Samachar: Villagers were demanding underbridge on four lane, MP held a meeting with officials sitting on the ground, immediate approval was received

सांसद उइके के प्रयास से बनेगा पाठाखेड़ा क्षेत्र में ओवरब्रिज…

Betul Samachar: बैतूल-इंदौर हाईवे के निर्माण की वजह से खेतों तक पहुंचने में किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों ने कुछ दिनों पहले यहां चक्काजाम भी किया था। किसानों की दिक्कतों को जानने मंगलवार को सांसद डीडी उइके मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ओवरब्रिज बनाने के निर्देश दिए हैं। बैतूल-इंदौर निर्माणाधीन फोरलेन में ग्राम पाटाखेड़ा पर रोड़ के दोनों ओर आने जाने की सुविधा ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। इसी को देखते हुए क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया था कि गांव में ही एनएचएआई के अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर इस समस्या का हल निकाला जाएगा।(Betul Samachar)

आज सांसद उइके ने ग्राम पाठाखेड़ा में निर्माणाधीन फोरलेन का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों और दिल्ली में सडक़ विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। सांसद उइके के प्रयासों से पाठाखेड़ा के ग्रामीणों की समस्या के दृष्टिगत ओवरब्रिज की सहमति बनी है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को सुलभता प्राप्त होगी। मौके पर पहुंचे सांसद आज कई घंटों किसानों के साथ जमीन पर बैठकर चर्चा करते रहे। ओवरब्रिज के प्रस्ताव से किसानों ने खुशी जताई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जनपद सदस्य, सरपंच के साथ ही क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।(Betul Samachar)

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक(Betul Samachar)

बैतूल। सडक़ सुरक्षा पखवाड़े के तहत नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिंटियर्स और यातायात पुलिस ने कोठीबाजार बस स्टेशन पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया है। पुलिस का कहना है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।(Betul Samachar) वाहन चालक के पास लाईसेंस और बीमा होना जरूरी है। दो पहिया चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। जागरूकता अभियान के समय यातायात पुलिसकर्मी और नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिंटियर्स मौजूद थे। यातायात पुलिस ने बताया कि सडक़ सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरूकता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों को भी स्कूलों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।(Betul Samachar)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button