Betul News : एसडीएम के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहा स्वास्थ्यकर्मी

निर्देश के बावजूद खाली नहीं किया सरकारी आवास

Betul News बैतूल। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मी अखिलेश मालवीय अपने आप को अब न्यायालय अपने अधीनस्थ अधिकारी और एसडीएम के भी ऊपर समझने लगा है। सरकारी आवास पर पिछले लंबे समय से कब्जा करने के बाद आवास खाली करने के लिए न्यायालय निर्देश दे चुका है। खुद एसडीएम ने भी पत्र जारी कर आवास खाली करने की समय सीमा तक दे दी, लेकिन इन आदेशों को उक्त कर्मचारी लगातार अनसुना कर रहा है और अभी तक आवास खाली नहीं किया गया है।

समय सीमा बीते हो चुके 4 दिन

दरअसल स्वास्थ्य कर्मचारी जिला मुख्यालय के बाहर तबादला होने के बाद नियम अनुसार उसे पदस्थापना स्थल पर रहना चाहिए था, लेकिन सरकारी आवास पर कब्जा के मुख्यालय से रोजाना आना-जाना किया जाता रहा। इसके बाद आवास खाली कराए जाने के लिए न्यायालय से गुहार लगाई गई। न्यायालय ने आदेश जारी करते तय समय सीमा के भीतर आवास खाली कराए जाने के निर्देश दिए थे। 9 मई को एसडीएम राजीव कहार ने स्वास्थ्य कर्मी अखिलेश मालवी को पत्र जारी किया, जिसमें उल्लेखित किया गया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल को पत्र जारी कर आपको आवंटित शासकीय आवास गृह रिक्त किए जाने के लिए आदेशित किया गया है।

उच्च न्यायालय जबलपुर में दायर याचिका क्रमांक 3113/2024 मे पारित आदेश के अनुसार 15 मार्च तक आवास रिक्त किए जाने हेतु आदेश किया गया है, किन्तु आज दिनांक तक शासकीय आवास रिक्त नही किया गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जारी निर्देशों का पालन नही किया जा रहा है। आपका यह कृत्य कदारचरण की श्रेणी में आता है। अत: 15 मई 2024 तक आवंटित शासकीय आवास गृह रिक्त कर इस कार्यालय मे जवाव प्रस्तुत करे । अन्यथा आपके विरूद्ध मध्यप्रदेश लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम 1964 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी ।

उक्त आदेश के तहत 15 मई को आवास खाली कर दिया जाना था, लेकिन आवास अभी तक खाली ना किया जाना यह बता रहा है कि उक्त स्वास्थ्यकर्मी ना न्यायालय के आदेशों की खुली अवहेलना कर रहा है बल्कि एसडीएम के निर्देशों की भी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहा है। इस मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. रविकांत उइके का कहना है कि उक्त कर्मचारी को एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। कर्मचारी को शासकीय निर्देशों का पालन करना चाहिए।

इनका कहना……

स्वास्थ्य कर्मचारी को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। तय समय सीमा में निर्देश का पालन नहीं किया गया है तो बेदखली की कार्यवाही की जाएगी।

राजीव कहार, एसडीएम बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button