Harad ke Fayde: रोजाना हरड़ का सेवन सेहत के लिए है वरदान, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Harad ke Fayde: Daily consumption of Harad is a boon for health, know its miraculous benefits.

Harad ke Fayde: हरड़ एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है और इसका एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को कई संक्रामक रोगों से बचाने में मददगार है। हरड़ को हरितकी भी कहा जाता है। यह त्रिफला के तीन फलों में एक होता है। हरड़ औषधि के लिए ही नहीं बल्कि सेहत और सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ है। यह कब्ज, अपच, पेट दर्द, बवासीर, मूत्र रोग और मधुमेह जैसी कई बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा हरड़ का प्रयोग त्वचा रोगों, बालों के झड़ने और दांतों के रोगों के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसे चबाकर, चूर्ण बनाकर या काढ़ा बनाकर सेवन में लिया जा सकता है।
क्या होता हैं हरड़(Harad ke Fayde)
हरड़ को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हरड़ लगभग सात प्रकार की होती है और अलग-अलग साइज की होती है। हरड़ के पौधे की जड़ से लेकर इसके फल तक हर चीज का उपयोग सेहत के लिए किया जाता है। बाजार में ज्यादातर दो प्रकार की हरड़ पाई जाती है। एक छोटी हरड़ और एक बड़ी हरड़। छोटी हरड़ को कच्ची हरड़ कहा जाता है और बड़ी हरड़ को पकी हरड़ कहा जाता है। छोटी हरड़ काले रंग की होती है और दिखने में चपटी लगती है। वहीं, बड़ी हरड़ पीले रंग की होती है और यह दिखने में गोल नजर आती है।

दांतों के लिए फायदेमंद(Harad ke Fayde)
हरड़ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दातों के रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। हरड़ का उपयोग दांतों के दर्द, मसूड़े की सूजन आदि को ठीक करने के लिए किया जाता है।
बालों का झड़ना रोके(Harad ke Fayde)
हरड़ में प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के विकास में मदद करते हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से बालों का झड़ना भी काफी हद तक कम हो जाता है। इसके सेवन से बालों को मजबूती मिलती है।
त्वचा रोगों के लिए फायदेमंद(Harad ke Fayde)
हरड़ में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा रोगों को ठीक करने में मदद करते हैं। हरड़ का इस्तेमाल त्वचा पर होने वाले घाव, फंगल इन्फेक्शन और दाद आदि को ठीक करने के लिए किया जाता है।
दिल की सेहत के लिए हरड़(Harad ke Fayde)
तेज धड़कन और हाई बीपी से पीड़ित रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने, खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और लिपिड के निर्माण को रोकने में अत्यधिक महत्व रखता है, जो बदले में एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल के दौरे, दिल के ब्लॉकेज, खून के थक्कों यानी कि क्लॉटिंग आदि के जोखिम को कम करता है।

- Also Read: Lohri Festival 2024: कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्यौहार, क्यों जलाई जाती है आग, जानिए परंपर और महत्व
ब्रेन बूस्टर है हरड़(Harad ke Fayde)
हरड़ के एक एंटी-ऑक्सीडेंट ब्रेन बूस्टर की तरह काम करते हैं। हरड़ के फल, पत्ते और छाल अपने फेनोलिक यौगिकों के कारण शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट लाभ प्रदर्शित करते हैं। हरड़ का अर्क न केवल मुक्त कणोंको बाधित करता है, बल्कि शरीर में ऑक्सीकरण एंजाइम को भी रोकता है। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और इसके काम काज में तेजी आती है
मधुमेह के लिए फायदेमंद(Harad ke Fayde)
हरड़ में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले डायबिटिक गुण रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसका सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।





