Betul Samachar: ऑटो चालकों को नहीं नियमों से सरोकार, ड्राइवर सीट पर भी सवारी

Betul Samachar: Auto drivers are not concerned with the rules, ride on the driver's seat too

शहर में अभियान संबंधी कार्रवाइयां नजर नहीं आ रहीं

 

Betul Samachar: (बैतूल)। शहर में ऑटोरिक्शा चालक यातायात नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। जिससे एक तरफ शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, तो दूसरी तरफ यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में आ रही है। नियमों को दरकिनार करने की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। यह जानते हुए भी ऑटोरिक्शा चालक लगातार मनमानी कर रहे हैं। ओवरलोड होना, तेज गति और यातायात नियमों का पालन न किए जाने के रूप में इनकी मनमानी सामने आ रही है।

पुलिस प्रशासन की इन पर कोई नकेल न होने से मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस मुख्यालय के आदेश पर स्थानीय यातायात पुलिस अमले को अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश हैं, लेकिन शहर में अभियान संबंधी कार्रवाइयां नजर नहीं आ रहीं हैं।

एक ऑटोरिक्शा में तीन से अधिक पैसेंजर नहीं बैठाए जा सकते, लेकिन शहर में शायद ही कोई ऑटो रिक्शा चालक इस नियम का पालन करता हो। सभी ऑटोरिक्शा चालक 05 से 06 सवारियां बैठाकर फर्राटे भर रहे है। कुछ ऑटोरिक्शा चालक तो इस मामले में दो कदम आगे है, जो तीन सीटर ऑटोरिक्शा में ठूंस ठूंसकर 10 से 12 तक सवारियां ढो रहे हैं। शहर में ऑटोरिक्शा चालकों की यातायात नियमों की अवहेलना बीच सड़क पर ऑटोरिक्शा खड़े करने, सवारियों के लिए रॉन्ग साइड में घुसने, ट्रैफिक नियमों का पालन न करने आदि के रूप में सामने आ रही है।

जिससे शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों पर यातायात चौपट हो रहा है और ऐसे में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात नियमों को दरकिनार करने वाले ऑटोरिक्शा चालकों की उक्त मनमानियों से यातायात पुलिस अच्छे से वाकिफ है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस मामले में को एक्सन नहीं लिया जा रहा।

फिलहाल लोग परेशान होकर ऑटोरिक्शा चालकों की मनमानी और जिम्मेदारों की अनदेखी को कोसते नजर आ रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button