Betul Ki Khabar: Video: कढ़ाई में संचालित नपा की गौशाला मवेशियों के लिए बनी कब्रगाह
Betul Ki Khabar: The Gaushala of the Municipality operating in Kadhai has become a graveyard for cattle

रोजाना तड़प-तड़प कर दम तोड़ रही गौ-माता, एनजीओ को गौशाला स्थांनातरित करने के बाद हालात बिगड़े
Betul Ki Khabar: बैतूल। जिला मुख्यालय के करीब ग्राम कढ़ाई में नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा संचालित गौशाला अब मवेशियों के लिए जीवनदायिनी जगह के बजाय मौत की कब्रगाह बन चुकी है। खास बात यह है कि जब तक गौशाला का संचालन नपा के हाथों में था, तब तक हालात बेहतर बने हुए थे, लेकिन जैसे ही इसे एक निजी एनजीओ कामधेनु गौशाला को सौंपा गया, यहां की व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी।
अब हालत यह है कि बीमारियों की वजह से रोजाना 2 से 3 मवेशियों की मौत दर्ज हो रही है। सोमवार गौशाला में 5 मवेशियों की मौत हो गई। अब सवाल यह है कि क्या एनजीओ ने मवेशियों को नया जीवन देने के लिए गौशाला का संचालन अपने हाथों में लिया है या फिर इन्हें मौत बांटने का। जानकारी मिलने के बाद सांझवीर टाईम्स की टीम मौके पर पहुंची तो यहां गौमाता के हालात देखकर इस प्रतिनिधि के आंख से आंसु निकल आए। जिस तरह गौमाता यहां तड़प रही थी, यह मंजर काफी खौफनाक था।
यहां देखें फोटो/वीडियो….






