Betul News : किसानों को थमाया नकली फल्लीदाना बीज, एक माह बाद भी नहीं गई फसल
Betul News: Fake Phalidana seeds handed over to farmers, crop not harvested even after a month

दो दर्जन किसान ठगी का शिकार, कार्यवाही के लिए कलेक्टर से गुहार (Betul News)
Betul News : (बैतूल)। चोपना केम्प एरिया के करीब दो दर्जनों किसानों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के ही एक खाद बीज विके्रता से इन किसानों ने फल्लीदाने का बीज क्रय किया था, लेकिन पूरा एक माह बीत जाने के बाद भी जब फसल अंकुरित नहीं हुई तो बेचारे किसान मायूस होकर थाने पहुंचे, जहां सुनवाई ना होने के बाद किसानों ने न्याय की आस में कलेक्टर से इसकी शिकायत की हैं।
किसानों का कहना है कि रवि सीजन की फसल के लिए बादलपुर ग्राम में रहने वाले करीब 20, 22 किसानों ने क्षेत्र में संचालित सिंह इन्टरप्राइजेस खाद बीज की दुकान से फल्लीदाने के बीज की खरीदी की थी। 147 रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसी किसान ने 20 से90 किलो तक की बीज खरीदी की थी। बड़े अरमान से खेत मे बीज डालकर सिंचाई की जा रही थी(Betul News)
पूरा एक माह बीत जाने के बाद भी खेत मे बीज का अंकुरण जब नहीं हुआ तो इसकी जानकारी दुकान दार को दी गई, लेकिन किसानों की बात नहीं सुनी गई, क्योंकि बीज खरीदी के बाद दुकानदार ने इसका बिल भी किसी भी किसान को नहीं दिया था। थाने में जब शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि वे अत्यंत गरीब किसान हैं। एक उम्मीद के साथ उन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाकर बीज खरीदा था। अत: मानवीयता की दृष्टि गत रखते हुए दुकानदार से हमारा पैसा वापस दिलवाया जाए ताकि परिवार के पालन पोषण में दिक्कत ना हो।(Betul News)





