Royal Enfield Classic 650: 650 सीसी इंजन के साथ आ रही सबकी फेवरेट बुलेट, मिलेंगे ऐसे फीचर्स


Royal EnfieldClassic 650: भारत में 350 cc और इससे ज्यादा पावरफुल बाइक सेगमेंट में जलवा बिखेर रही देसी टू-व्हीलर कंपनी Royal Enfield जल्द दी भारत में दो और शानदार बाइक्स लॉन्च करने वाली है। हालांकि इस बात की जानकारी अब तक ब्रांड ने नहीं दी है, लेकिन एक लीक में इसका खुलासा किया गया है। बीते दिनों भारत में अपनी सबसे पॉपुलर बाइक Classic 350 के अपग्रेडेड मॉडल New Royal Enfield Classic 300 को 5 शानदार वेरिएंट में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी आने वाले समय में Royal Enfield Shotgun 650 और Royal Enfield Scram 400 जैसी धांसू क्रूजर बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है।
आने वाले समय में कंपनी 650 प्लेटफॉर्म वाले कई मॉडल के पेशकश की तैयारी कर रहा। रॉयल एनफील्ड का क्लासिक मॉडल भारत में सबसे अधिक पसंद आने वाले बाइक में से एक है। यह मोटरसाइकिल 649सीसी पैरलेल ट्विन इंजन पर आधारित होगा। लीक के मुताबिक इसका डिजाइन काफी हद्द तक क्लासिक 350 से मिलता-जुलता होगा। व्हील्स और बरेक्स Intereptor के जैसे मिल सकते हैं। इसमें सुपर मीटीयोर 650 की तरह अपसीडे डाउन फोर्क्स मिल सकते हैं। बाइक में सर्कुलर हेडलैम्प और टेल लैम्प मिल सकता है।
जल्द ही भारत में होगा लांच(Royal Enfield Classic 650)
दोपहिया निर्माता की ओर से जल्द ही शॉटगन 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ रॉयल एनफील्ड के लाइनअप में 4 नई 650 सीसी मोटरसाइकिलें भी होंगी। इतना ही नहीं, RE की ओर से नई Classic 650 पर भी काम किया जा रहा है। इसे लाइनअप में सबसे सस्ती 650 सीसी मोटरसाइकिल माना जाता है। नई मोटरसाइकिल के टेस्ट म्यूल्स को भी हाल ही में देखा गया है। आइए, इसके हबारे में जान लेते हैं। सामने आए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि क्लासिक 650 अपनी चेसिस को सुपर मीटियर 650 के साथ साझा करेगी, लेकिन इसमें कई अंतर होंगे जो निर्माता को कीमत कम करने में मदद करेंगे। क्लासिक 650 ब्लैक-आउट वाले इंजन केस के बजाय क्रोम-फिनिश इंजन केस का उपयोग करेगी। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड पहले से ही कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 के बेस वेरिएंट पर क्रोम इंजन केस का उपयोग कर रहा है।
शॉटगन 650 सामने शोवा-सोर्स्ड अप-साइड डाउन फोर्क्स(Royal Enfield Classic 650)
RE Classic 650 पर सस्पेंशन सेटअप भी सिंपलर है, क्योंकि इसमें फ्रंट में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर का उपयोग किया गया है। जब तुलना की जाती है, तो सुपर मेट्योर 650 और शॉटगन 650 सामने शोवा-सोर्स्ड अप-साइड डाउन फोर्क्स का उपयोग करते हैं। इसका एग्जॉस्ट शॉटगन 650 के समान दिखता है लेकिन इसे ब्लैक आउट करने के बजाय क्रोम में तैयार किया गया है।





