Betul News: 12 वीं के बाद विषय चयन में ध्यान दें विद्यार्थी, कभी निराश न हो, सफलता कदम चूमेगी

Betul News: Students should pay attention in subject selection after 12th, never be disappointed, success will kiss your feet

नवदुनिया के प्रतिभा सम्मान समारोह में आमला विधायक डॉ पण्डाग्रे ने दिया छात्र- छात्राओं को मार्गदर्शन, कुल 180 विद्यार्थियों का सम्मान, परिजन भी कार्यक्रम से अभिभूत हुए

Betul News: 12 वीं के बाद विषय चयन में ध्यान दें विद्यार्थी, कभी निराश न हो, सफलता कदम चूमेगी Betul News:(बैतूल)। हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम सफलता की पहली सीढ़ी है। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा में जाने के लिए कभी भी छात्र-छात्राओं को तनाव नहीं लेना चाहिए। इन परीक्षाओं में अधिक ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। खासकर अपनी रूचि का क्षेत्र चुने तो तनावमुक्त पढ़ाई होगी। यह बात आमला-सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कस्तुरी बाग मैरिज लॉन सदर में बहुप्रसारित हिन्दी दैनिक नवदुनिया के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, नगरपालिका की ब्रांड एंबेसडर नेहा गर्ग, सेेज ग्रुप भोपाल के अजय श्रीवास्तव और कांग्रेस नेता हेमंत पगारिया मौजूद थे।

डॉ पंडाग्रे ने छात्राओं को मोटीवेट करते हुए कहा कि कॉलेज जाने पर किसी से भी अपने आप को कम्पेयर न करें, आप स्वयं क्या करते है, यह महत्व रखता है। समय बदल चुका है अब माता-पिता को बच्चों के नाम से जानना जाए, तो काफी अच्छा होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र की राह चुनना है, वहां सफलता तय करने का लक्ष्य रखे। अपने माता-पिता ने आपको अपना 100 प्रतिशत दिया है।

अब हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर करके लौटाया जाए। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि क्रिकेट के बादशाह महेन्द्र सिंह धोनी पहले फूटबाल खेला करते थे, पर क्रिकेट खेलना शुरू किया तो उनका कौशल सामने आ गया। इसलिए टारगेट तय कर आगे की रणनीति पर हमेशा अपडेट रहे। विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि पढ़ाई करते समय मजबूरीवश समय न दे, तनाव में पढ़ाई करने से नुकसान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीख दी कि पढ़ाई करते समय कभी टेंशन न लें। दिमाग को क्रियाशील कर पढ़ाई करें तो सुखद अनुभव मिलेगा और यादश्त भी बढ़ेगी। उन्होंने विषय चयन को लेकर मोटीवेशन करने के भी टिप्स दिए।

नौकरी टेलेंट को मिलती है, डिग्री पर नहीं- श्रीवास्तव

Betul News: 12 वीं के बाद विषय चयन में ध्यान दें विद्यार्थी, कभी निराश न हो, सफलता कदम चूमेगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेज गु्रप के अजय श्रीवास्तव ने कहा कि नौकरी टैलेंट पर मिलती है डिग्री पर नहंी, इसलिए सही विषय, सही कार्यक्रम और सही संस्थान को चुने। नॉलेज में वेल्यू एडीशन करें, रोज कॉलेज में पढऩे नहीं जाए, लेकिन अलर्ट रहे और अपडेट रहे। उन्होंने कहा कि नॉलेज में वेल्यू एडीशन करें। रोजगार के लिए, पढ़ाई के लिए एक दूसरे से सलाह ले। पांच लोगों का गु्रप बनाए, ताकि एक दूसरे से चर्चा करते रहे और अच्छा वातावरण निर्मित हो सके।

कार्यक्रम में 180 विद्यार्थियों का सम्मान

नवदुनिया के प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 180 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल संचालकों ने नवदुनिया की इस पहल को एक शानदार प्रयास बताया। आयोजित कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर और ब्राण्ड एंबेसेडर नेहा गर्ग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन आकाशवाणी बैतूल के उद्घोषक राकेश मौर्य और आभार नवदुनिया बैतूल के ब्यूरोचीफ विनय वर्मा ने व्यक्त किया। आयोजन के क्रियान्वयन में मार्केटिंग एक्सक्यूटिव मयंक बारंगे का भी योगदान रहा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button