बैतूल वार्ड परिक्रमा- 2: एक अदद बड़ी सौगात के लिए तरसे अर्जुन वार्ड की वाशिंदे, जीत के बाद वादे को पूरा नहीं कर सकें पार्षद, इसलिए वार्ड में समस्याओं का अम्बार

Betul Ward Parikrama- 2:Residents of Arjun ward yearn for a big gift, councilor could not fulfill the promise after victory, hence the problems in the ward

Betul Samachar: (बैतूल)। शहर के दो नंबर अर्जुन वार्ड के वासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। यहां एक वर्ष पहले हुए चुनाव में वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र हरसुले को जीत मिली है। चुनाव के समय श्री हरसुले ने जनता से स्वास्थ्य सेवा स्वच्छता और वार्ड में विकास कार्य किए जाने का दावा किया था। पार्षद चुने गए एक वर्ष बीत गया, लेकिन वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो पाए। पार्षद जनता से किए वादों पर खरा नहीं उतरे है। आज भी दुर्गा वार्ड में कई समस्याएं है। जिसके कारण वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा समस्या सडक़, नाली और बिजली की है। कई छोटी-बड़ी गलियों में वर्षो से पक्की सडक़ों का निर्माण नहीं हो पाया। कई जगह नालियां नहीं बनी है, बारिश का पानी निकलने में जगह नहीं होने के कारण पानी घरों में घुसने लगता है। वार्ड में बिजली की समस्या भी बनी है, ओमप्रकाश काले के निवास स्थान के पास लगभग एक दर्जन मकान बने है, जहां बिजली का पोल तो खड़ा कर दिया, लेकिन अभी तक सर्विस लाईन नहीं डाली है। वार्डवासी परेशान हो रहे है। वार्डवासियों का कहना है कि कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। पार्षद हमेशा समस्याओं को टालने का काम करते है। पार्षद ने चुनाव के समय जो वादे किए थे उन वादों को पूरा करने में फेल साबित हुए है।

सडक़ और नालियां बनाई-हरसुले

Betul Samachar: एक अदद बड़ी सौगात के लिए तरसे अर्जुन वार्ड की वाशिंदे, जीत के बाद वादे को पूरा नहीं कर सकें पार्षद, इसलिए वार्ड में समस्याओं का अम्बारभाजपा पार्षद नरेन्द्र हरसुले ने कहा कि वे वार्डो में विकास कार्य कर रहे है। एक वर्ष में उन्होंने वार्डो में दो सडक़ों और कुछ जगह नालियों का निर्माण किया है। वार्ड में सडक़ों और नालियों के निर्माण के लिए टेंडर लगे है। जल्द ही वार्डो में सडक़ें और नालियों का निर्माण किया जाएगा। अभी पार्षद बने एक वर्ष ही पूरा हुआ है, आने वाले समय में तेजी से वार्ड में काम करेंगे, ताकि वार्डवासियों को सुविधाएं मिल सके। जहां तक बिजली की समस्या है, इसे दूर किया जाएगा।

वार्ड में कोई काम नहीं हुए: झरबड़े

Betul Samachar: एक अदद बड़ी सौगात के लिए तरसे अर्जुन वार्ड की वाशिंदे, जीत के बाद वादे को पूरा नहीं कर सकें पार्षद, इसलिए वार्ड में समस्याओं का अम्बार

चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अशोक झरबड़े का कहना है कि नगरपालिका चुनाव को एक वर्ष पूरा हो गया, वार्ड में कोई काम नहीं हुआ है। सडक़ और नालियों की सबसे बड़ी समस्या बनी है। वार्ड पार्षद लोगों की समस्याओं को हल नहीं करते। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। समय पर साफ-सफाई नहीं हो पाती। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। पार्षद ने चुनाव के समय जो वादा किया था वो पूरा नहीं किया है।

क्या कहते है वार्डवासी

नगरपालिका ने नल कनेक्शन दिए है, उसमें छोटे पाईप लगा दिए, जिससे घरों में पानी की समस्या पर्याप्त नहीं हो पाती है। पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। वार्ड के पार्षद और नगरपालिका ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नगरपालिका कब पानी की सप्लाई कर देती है कोई समय निश्चित नहीं है। वार्ड पार्षद से पानी की समस्या का समाधान के लिए कहा है, लेकिन एक वर्ष में भी समस्या दूर नहीं हुई।        महादेव कोसे, वार्डवासी, अर्जुनवार्ड

वार्ड में सडक़ें खराब हो गई है, आवाजाही में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश का पानी निकलने के लिए नालियां नहीं बनी है। पानी सडक़ों से बहते हुए लोगों के घरों में घुस जाता है। कई जगह स्ट्रीट लाईट बंद पड़े हुए है। कई बार स्ट्रीट लाईट को लेकर पार्षद से शिकायत की, लेकिन एक वर्ष में भी स्ट्रीट लाईट नहीं बदली गई। लाईट बंद होने से वार्ड में अंधेरा छाया रहता है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।                                            अरविंद पाठक, वार्डवासी, अर्जुनवार्ड

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button