Betul Samachar: कायाकल्प से पहले नेहरू पार्क की बाउंड्री में किसने कर दिए गहरे गड्ढे?

शहर के इकलौते प्रमुख पार्क की सुरक्षा पर सवाल, उजाड़ परिसर में बाल दिवस मनाने की भी मजबूरी

Betul Samachar: बैतूल। शहर में बच्चों के खेलने और आम नागरिकों के घूमने-फिरने के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों की कमी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में जिला मुख्यालय के प्रमुख नेहरू पार्क की बदहाली शहर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पार्क पहले ही उजाड़ और अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है, वहीं अब इसकी बाउंड्रीवाल में जगह-जगह गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। सवाल यह है कि आखिर दीवार को नुकसान किसने पहुंचाया और इसके पीछे मंशा क्या है?

कायाकल्प की तैयारी, फिर दीवार तोडऩे की जरूरत क्यों?

नगरपालिका ने नेहरू पार्क के कायाकल्प की तैयारी शुरू की है। ऐसे में पार्क की बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला समझ से परे है। जब परिसर को संवारने और बेहतर बनाने की योजना है, तो सुरक्षा घेरे को कमजोर करने की नौबत क्यों और कैसे आई? क्या यह किसी निर्माण कार्य का हिस्सा है या फिर बिना अनुमति किसी के द्वारा दीवार को नुकसान पहुंचाया गया है? नगरपालिका को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

बच्चों के नाम पर सिर्फ आयोजन, लेकिन पार्क उजाड़

विडंबना देखिए कि 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर इसी बदहाल पार्क में नेहरू प्रतिमा के सामने बच्चों ने कार्यक्रम मनाया था। बच्चों के लिए समर्पित दिन पर उन्हें स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण देने के बजाय उजाड़ परिसर में आयोजन करना शहर की व्यवस्थाओं की तस्वीर पेश करता है। पार्क की मौजूदा हालत बच्चों के लिए मनोरंजन और खेल की सुविधाओं के अभाव को भी उजागर करती है।

 टूटती बाउंड्री वाल के साथ सुरक्षा पर सवाल

बाउंड्रीवाल में किए गए गहरे गड्ढे केवल दीवार की टूट-फूट नहीं हैं, बल्कि पार्क की सुरक्षा और निगरानी के लिए भी खतरे का संकेत हैं। इससे अनधिकृत आवाजाही बढऩे और परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। नगरपालिका को समय रहते इन गड्ढों की मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

जिम्मेदारी तय होगी या सिर्फ कायाकल्प का दावा?

नेहरू पार्क शहर की सार्वजनिक संपत्ति है, जिसकी बदहाली और नुकसान की जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। नगरपालिका को बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करनी चाहिए। सवाल यही है कि पार्क का कायाकल्प वास्तव में होगा या दीवारों के टूटने और परिसर के उजडऩे का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?

इनका कहना

पार्क की बाउंड्रीवाल टूटने का मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को निर्देशित कर मरम्मत करवाई जाएगी।

नवनीत पांडेय सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button