Vidyasagar Colony: विद्यासागर कॉलोनी के अतिक्रमण पर अफसरों का अभयदान! 15 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य

सरकारी जमीन पर कालोनाइजर ने खड़ा कर दिया निजी ड्रेनेज सिस्टम, पटवारी की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

Vidyasagar Colony: बैतूल। शहर के टिकारी प्रताप वार्ड स्थित निर्माणाधीन विद्यासागर कॉलोनी में सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि कालोनाइजर ने बिना अनुमति करीब 150 से 200 मीटर सरकारी जमीन पर निजी ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कर लिया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस अतिक्रमण को हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं। हैरानी की बात यह है कि शिकायत किए करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी जमीन की नापजोख तक नहीं हो पाई है।

भाजपा पार्षद की शिकायत भी अधिकारियों के लिए बेअसर

इस मामले में भाजपा की पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद रजनी राजेश वर्मा ने कलेक्टर, नगर पालिका और विधायक से शिकायत कर सरकारी जमीन पर हुए निर्माण की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक मौके पर सीमांकन नहीं कराया गया। पार्षद की शिकायत के बाद भी अधिकारियों की इस बेरुखी ने प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

150 मीटर कब्जा, फिर भी पटवारी को भनक नहीं!

मामले में क्षेत्रीय पटवारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जिस क्षेत्र की जमीन की निगरानी की जिम्मेदारी राजस्व अमले की है, वहां 150 से 200 मीटर सरकारी जमीन पर निर्माण हो जाने के बावजूद संबंधित पटवारी को इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय नागरिकों ने पटवारी और कालोनाइजर के बीच मिलीभगत की आशंका भी जताई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

गरीबों पर तत्काल कार्रवाई, कालोनाइजर पर इंतजार क्यों?

नगर पालिका के राजस्व विभाग का कहना है कि जमीन की नपाई के लिए तहसील कार्यालय को पत्र लिखा गया है और दीपावली के बाद कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि जब सड़क किनारे किसी गरीब का अतिक्रमण हटाने की बात आती है तो पूरा अमला तत्काल सक्रिय हो जाता है, लेकिन सरकारी जमीन पर निजी ड्रेनेज सिस्टम खड़ा करने के आरोपों के बावजूद कार्रवाई के लिए इतना इंतजार क्यों?

कलेक्टर तक पहुंची शिकायत, जवाब का इंतजार

मामले की शिकायत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे तक भी पहुंचाई गई है। उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब देखना यह है कि प्रशासन सरकारी जमीन का सीमांकन कराकर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कब शुरू करता है। खास बात यह है कि शिकायतकर्ता भाजपा की पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष और वर्तमान पार्षद हैं, इसके बावजूद शिकायत पर कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button