Betul ki Khabar: संगठन मजबूत होगा तो शक्ति निहित होगी

आदर्श स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंती, जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का भव्य स्वागत
Betul ki Khabar: बैतूल। आदर्श स्वर्णकार समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को स्वर्णकार समाज के आराध्य श्री 1008 अजमीढ़ देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
करीब आधा सैकड़ा स्थानों पर विभिन्न समाज ओर संगठनों के लोगों ने शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के गौरव, बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अमिट छाप छोड़ी।

सुबह 10.30 बजे इटारसी रोड स्थित कस्तुरी मैरिज लान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। रास्ते भर फूलों की बारिश के बीच स्वर्णकार समाज के आराध्य अजमीढ़ देव की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों और अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए।
शोभायात्रा का शीतल पेय एवं अन्य माध्यमों से स्वागत किया गया। वापस में शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर मैरिज लॉन पहुंची। यहां पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

अजमीढ़ देव के छायाचित्र पर समाज के वरिष्ठ नंदकिशोर सोनी, शिवप्रसाद सोनी, प्रेमचंद सोनी,आरडी सोनी, जुगलकिशोर सोनी, रमेश सोनी, समाज के अध्यक्ष संजय सोनी समेत गणेश सोनी, दीपक सोनी, कमल सोनी, नीलेश सोनी, अरविंद सोनी, अंकित रायपुरे, तरूण सोनी, देवीराम सोनी, गणेश सोनी, हरिओम सोनी, अरविंद सोनी, श्याम सोनी, देवेंद्र सोनी, संतोष सोनी, डॉ श्याम सोनी, सुरेश सोनी एवं अन्य ने माल्यार्पण किया। इसके बाद भगवान अजमीढ़ देव की आरती उतारी गई।

वक्ताओं ने समाज को मजबूत करने पर दिया जोर
इस दौरान वक्ताओं ने मजबूत करने पर जोर दिया। मोरखा के मनोज सोनी ने कहा कि संगठन में बहुत ताकत होती है। यदि हम उंगली की बात करें तो कमजोर साबित होंगे, यदि मुट्ठी लेकर खड़े होंगे तो संगठन मजबूत होगा। संगठन में एक शक्ति निहित होती है। एक मजबूत शक्ति की आवश्यकता के लिए यह आवश्यक है।
उन्होंने कार्यक्रम में समाज के लोगों की कम उपस्थिति पर कहा कि किसी कारणवश जो लोग नहीं आए, वे अपने वर्षों में ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाएं। ऐसे में एकजुटता बढ़ेगी। उन्होंने सुझाव देते कहा कि सामूहिक परिवार एकजुट होकर रहते हैं। यहां यदि परिवार का मुखिया मजबूत होगा तो परिवेश मजबूत मिलेगा और सामाजिक एकजुटता का भी अच्छा संदेश जाएगा।

रूपलाल सोनी ने कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सामाजिक गतिविधियां बढ़ रही है। भगवान अजमीढ़ देव के आशीर्वाद से समाज एकजुट हो रहा है। ऐसे सामाजिक आयोजन में सभी की एकजुटता का अच्छा संदेश जा रहा है। आने वाली पीढ़ी को इससे सीख लेने की जरूरत मिलेगी। आठनेर के आदित्य सिक्केवाल ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि बड़ी संख्या में जिलेभर के लोग अजमीढ़ देव जयंती मनाने को लेकर एकजुट हुए।
हमे उनके बताए पद्चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। सारणी के अरविंद सोनी ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हम अजमीढ़ देव के वंशज है। हमें उन्हीं से पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ मिलकर सभी को व्यापार समेत अन्य कामों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम को आदित्य सिक्केवाल, रमेश सोनी आमला, आशीष सोनी चिचोली, देवेंद्र सोनी सारणी समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

मेधावी विद्यार्थियों एवं अन्य का सम्मान
अजमीढ़ देव जयंती समारोह में आदर्श स्वर्णकार समाज की ओर से मेधावी विद्यार्थी और समाज के गौरवों का सम्मान किया गया। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थी अक्षदा सोनी, वेदांश सोनी, सेविका सोनी, अदिति सोनी, रिधिमा सोनी, धनिष्ठा सोनी, कनिष्का सोनी, निशा सोनी, श्रेया सोनी, शिवलीना सोनी, मुस्कान सोनी, सलोनी सोनी, श्रेया सोनी, अविका सोनी, डाली सोनी, ईशानी सोनी को मेडल और सर्टिफिकेट देकर समाज के वरिष्ठ लोगों ने सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में समाज का गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

इन्होंने किया शोभायात्रा का सम्मान
अजमीढ़ देव की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का रविवार आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। बढ़चढ़कर लोगों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाएं। इटारसी रोड पर पवन यादव टीम, गेंदा चौक पर राज प्लायवुड, डॉ नरेश सरदार, शहीद दीपक यादव चौक पर अनिल यादव, महाजन अस्पताल के डॉ आशीष महाजन, कारगिल चौक पर रजनीश आर्य, कोठीबाजार पेट्रोल पंप पर अबीजर हुसैन, बसस्टैंड के पास राजेश आर्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हेमंत वागद्रे और टीम, गांधी कांप्लेक्स के सामने नपा, लल्ली चौक पर भाजपा नेता सुनील-रक्कू शर्मा, गांधी चौक पर अरूण गोठी, हेमंत पगारिया, मरही माता मंदिर के पास मंदिर समिति, थाना चौक पर अक्षय तातेड़ और स्प्रेडिंग स्माइल ग्रुप, मोक्षधाम के पहले अग्रवाल पेट्रोल पंप, मुर्गी चौक पर भाजयुमो विक्रम वैध और टीम, कालेज चौक पर आनंद प्रजापति और टीम, एलआईसी के सामने डोनीवाल कांप्लेक्स टीम, एक्सिस बैंक के सामने निखिल अग्रवाल, होटल आभाश्री के सामने योगी खंडेलवाल, बाबू चौक पर कालू चंदवानी, पापुलर चौक पर संतोष सोनपुरे और गणेश मंडल, ओम मेडिकल के सामने सोनू-दीपू सलूजा, दिलबाहर चौक के आगे धीरज हिराणी, बापू की कचोरी की ओर से नरेंद्र झाम और कुशकुंज अरोरा, मोबाइल किंग गंज पर लीलेश कपूर आदित्य होंड के सामने राजेश आहूजा, गुप्ता माल के सामने राकेश गुप्ता और टीम, ताहा फ्लैक्स के सामने युसुफ भाई और मर्निंग ग्रुप एवं कंट्रोल रूम चौक पर दीपक पवार और टीम ने स्वागत किया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com



