Betul Samachar: सुबह तक चला प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर, प्रशासन ने ली राहत की सांस

सुबह 8 बजे लल्ली चौक पहुंची काली प्रतिमा, दिनभर हमलापुर और फिल्टर प्लांट सहित विभिन्न घाटों पर चलता रहा विसर्जन

Betul Samachar: बैतूल। शारदेय नवरात्र पर्व के समापन के बाद जिले में प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर रात से लेकर सुबह तक चलता रहा। शहर में निकले विसर्जन जुलूसों के बीच सुबह 8 बजे काली प्रतिमा लल्ली चौक पहुंची। इसके बाद भी दिनभर हमलापुर, फिल्टर प्लांट और दामा दैय्यत घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी रहा।

पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैदी से व्यवस्था संभालते रहे। कुछ स्थानों पर आपसी वाद-विवाद की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कुल मिलाकर नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसपी वीरेंद्र जैन, एसडीएम अभिजीत सिंह और एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे, एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम सहित पुलिस, होमगार्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी रातभर विसर्जन जुलूसों और संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रहे।

जुलूसों की आवाजाही से लेकर घाटों पर विसर्जन तक व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। कुछ स्थानों पर आपसी विवाद की सूचनाएं मिलने से पुलिस को सतर्क रहना पड़ा।

कोसमी डेम पर क्रेन से विसर्जन और वसूली की चर्चा

पानी की कमी के चलते इस वर्ष कोसमी डेम को प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित व्यवस्था से दूर रखा गया था। इसके बावजूद जानकारी सामने आई कि यहां दो निजी क्रेनों की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा था। इसके एवज में प्रति प्रतिमा 1100 वसूले जाने की भी जानकारी मिली।

बताया गया कि सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और विसर्जन बंद करवाते हुए क्रेनों को हटवा दिया। हालांकि, वसूली के मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

डीजे की आवाज पर भी प्रशासन की निगरानी

इस बार विसर्जन जुलूसों में डीजे के शोर को लेकर भी प्रशासन सतर्क रहा। कुछ स्थानों पर डीजे की आवाज नियंत्रित कराए जाने की जानकारी मिली, जबकि अधिकांश जुलूसों में साउंड निर्धारित नियंत्रण के अनुरूप रखा गया। प्रशासन की निगरानी के चलते ध्वनि को लेकर अनावश्यक शोर-शराबा अपेक्षाकृत कम सुनाई दिया।

शांतिपूर्ण समापन से मिली राहत

रातभर चले विसर्जन जुलूसों और दिनभर घाटों पर जारी गतिविधियों के बीच पुलिस एवं प्रशासन की टीमों ने व्यवस्थाएं संभालीं। कुछ जगहों पर विवाद की घटनाओं के बावजूद जिले में नवरात्र पर्व का समापन कुल मिलाकर शांति और सद्भाव के माहौल में हुआ। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

अधिकारियों के सामने खुलेआम बजते रहे डीजे

प्रशासन के तमाम दांवों और चेतावनी के बावजूद दशहरा के चल समारोह में तेज आवाज में डीजे बजते रहे। चौकाने वाली बात यह है कि अधिकांश चल समारोह में पुलिस अधिकारी खुद मौके पर ड्यूटी पर तैनात थे पर किसी ने टोकने तक की जहमत नहीं उठाई।

लिहाजा तेज आवाज में अल सुबह तक डीजे बजते रहे। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने एक भी डीजे संचालकों पर समाचार लिखे जाने तक कोई नहीं की है। रात दस बजे के बाद डीजे बजाने का प्रतिबंध बीती रात मखौल उड़ाते देखा गया। बैतूल में अधिकारी नियम बना रहे और अपनी आंखों के सामने ही तोड़ रहे। इसकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button