Betul News: टिकारी में चाकूबाजी, तीन लोग घायल, दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज

विवाद के बाद मारपीट और चाकू से हमला, जिला अस्पताल में कराया गया उपचार

Betul News: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकारी में मंगलवार रात युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां ओपीडी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात टिकारी क्षेत्र में अनिल पिता गेंदराव चढ़ोकार (34) और देशबंधु वार्ड निवासी आशीष ठाकरे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान चाकूबाजी होने से अनिल और आशीष घायल हो गए।

विवाद के बीच बचाव करने पहुंचे पवन चढ़ोकार भी चाकूबाजी की घटना में घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर ओपीडी में उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कीं।

दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि टिकारी में युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के दौरान घटना के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button