Betul Samachar: अंजुमन कमेटी पर कब्जे की सियासत तेज, तीन खेमों ने बिछाई बिसात

21 सितंबर को खत्म होगा वसीम पाशु का कार्यकाल, रिपीट करने से लेकर नए चेहरे को ताज पहनाने तक लॉबिंग तेज

Betul Samachar: बैतूल। अंजुमन कमेटी की नई कमेटी को लेकर बैतूल में सियासी हलचल तेज हो गई है। मौजूदा कमेटी का कार्यकाल 21 सितंबर को समाप्त होने वाला है और इससे पहले ही अध्यक्ष पद को लेकर अंदरखाने जोरदार जोड़-तोड़ शुरू होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर अपनी पसंद का चेहरा बैठाने के लिए करीब तीन अलग-अलग खेमे सक्रिय हो चुके हैं। समाज के भीतर बैठकों, मुलाकातों और समर्थन जुटाने का दौर चल रहा है।

 जानकारी के मुताबिक मौजूदा अध्यक्ष वसीम पाशु शायद तीसरी बार अंजुमन कमेटी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक समाज के कुछ वरिष्ठ लोग उन्हें एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में हैं।

बताया जा रहा है कि समाज के वरिष्ठ अब्दुल रहमान भाई और देवगांव के अकरम बब्बू पटेल वसीम पाशु के समर्थन में सक्रिय हैं और अपने स्तर पर समर्थन जुटाने में लगे हैं और काफी हद तक सफल भी बताए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में पाशु को भाजपा समर्थित खेमे से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेस खेमे ने भी कसी कमर

दूसरी ओर कांग्रेस से जुड़े खेमे की सक्रियता की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर खान अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थित चेहरे को आगे बढ़ाने की कवायद में जुटे बताए जा रहे हैं।

इस खेमे से पार्षद कदीर खान और नफीस खान सहित अन्य नामों की चर्चा सामने आ रही है। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ अब समाज के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

एआईएमआईएम की एंट्री से मुकाबला और दिलचस्प

अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष पद की सियासत में एआईएमआईएम से जुड़े लोगों की सक्रियता की चर्चा ने समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के जिलाध्यक्ष निजाम भाई भी अपने समर्थित चेहरे को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

एआईएमआईएम खेमे से अकबर नाम के व्यक्ति की दावेदारी की चर्चा भी चल रही है। यदि एआईएमआईएम की अंजुमन कमेटी में सीधे दखल होता है तो मुकाबला रोचक होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

अध्यक्ष कौन? फैसला अभी बाकी

एक तरफ पुराने अध्यक्ष को दोबारा जिम्मेदारी देने की कवायद, दूसरी तरफ कांग्रेस खेमे की सक्रियता और तीसरे मोर्चे के रूप में एआईएमआईएम की चर्चा इन सबके बीच अंजुमन कमेटी की सियासत गरमा गई है।

तीन खेमों की सक्रियता के बीच अब नजरें 21 सितंबर के बाद होने वाली कमेटी गठन की प्रक्रिया पर टिकी हैं। फिलहाल हर खेमा अपने-अपने समीकरण साधने में जुटा है और अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा, इस पर समाज से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button