Betul Samachar: सागौन कटाई की जांच में बड़ा खेल, डोक्या बीट से एक ट्रक लकड़ी निकलने की चर्चा?

ताप्ती रेंज की चार बीटों में कटाई के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं, जांच की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल

Betul Samachar: बैतूल। दक्षिण वन मंडल की ताप्ती रेंज में पिछले दिनो हुई सागौन कटाई के मामले में विभाग अभी तक कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि मैदानी अमला पूरे मामले की लीपापोती में जुटा हुआ है तो दूसरी ओर उच्च अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली भी सवाल खड़े कर रही है।

बताया जा रहा है कि अकेले डोक्या बीट से ही करीब एक ट्रक सागौन की तस्करी हुई है। हालांकि सांझवीर टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता, लेकिन खुद विभागीय सूत्र ही इसका दावा कर रहे हैं। इधर बड़े पैमाने पर हुई कटाई को लेकर ना सीसीएफ गम्भीरता दिखा रहे हैं और ना ही डीएफओ ऐसे में साफ है कि जंगलों की कटाई को लेकर पूरा अमला केवल खानापूर्ति के अलावा किसी नतीजे तक पहुंचने के प्रयास ही नहीं करना चाहता ।

चार बीटों में कटाई किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं

ताप्ती रेंज की डोक्या, कोटमी, गौनीघाट और कोल्हूढाना में पिछले दिनो सागौन पेड़ो की कटाई का मामला सामने आने के बाद हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई थी, लेकिन अभी तक ना जांच पूरी हो पाई है और ना ही किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही तय की गई है सूत्र बताते हैं कि अकेले डोक्या बीट से ही माफिया लगभग एक ट्रक सागौन काट कर ले गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि, जांच में थोड़े बहुत पेड़ काटे जाने का दावा भी झूठा है। इसके अलावा अन्य चार बीटों में की गई कटाई यह साबित कर रही है कि सागौन माफिया ने एक तरह से बड़े पैमाने पर घटना को अंजाम दिया है। मैदानी अमला जांच में लीपापोती कर जैसे तैसे मामले को ठंडा करने के प्रयास में अफसरों को जिस तरह की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अफसर भी उसी पर भरोसा कर बैठे हैं। ऐसे में कटाई के इस मामले में कई सन्देह जन्म ले रहे हैं।

 राजस्थान से एक ट्रक सागौन और कुख्यात माफिया खींच लाए थे बैतूल

हाल ही में हुई कटाई की जांच में किस तरह लीपापोती की जा रही है इसकी चर्चा भी गर्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अपना दामन बचाने के लिए ठूंठों की गिनती कम बताने के लिए साज के पेड़ों पर लगे हैमरो को भी सागौन पेड़ो में बताया जा रहा है। अधिकारी चैंबर में बैठे आंख मूंदकर रिपोर्ट पर विश्वास कर हैं।

कुल मिलाकर अवैध कटाई को लेकर अधिकारी जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में इसी ताप्ती रेंज में कुछ साल पहले हुई कटाई के मामले का जिक्र भी जरूरी है। कटाई के तुरंत बाद तत्कालीन सीसीएफ प्रफुल्ल फुलजेले ने ताबड़ तोड़ कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए मामले को अंजाम तक पहुंचाया था।

डीएफओ विजयानंतम टीआर की मॉनिटरिंग और प्रशिक्षु आईएफएस पूजा नागले के नेतृत्व में गठित टीम ने सागौन की बरामदगी और माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर जमीन आसमान एक कर दिया था।

इस मामले में गठित टीम ने राजस्थान से एक ट्रक सागौन जब्त कर खंडवा और हरदा जिले के कुख्यात वन माफियाओं को हिरासत में लेकर जेल के सींखचों तक पहुंचा कर ही दम लिया था, सूत्र बताते हैं कि यह मामला भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन अधिकारियों की चुप्पी और कर्मचारियो की लीपापोती मामला ठंडा करने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है। मामले को लेकर डीएफओ अरिहंत कोचर के मोबाइल नम्बर 9424790400 और रेंजर दयानंद डेहरिया से उनका पक्ष लेने के लिए सम्पर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button