Vishwa Adivasi Diwas: विश्व आदिवासी दिवस महारैली को लेकर बैतूल में ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था, मुख्य मार्गों पर डायवर्सन और पुलिस की तैनाती

Vishwa Adivasi Diwas: बैतूल। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 2026 को बैतूल जिला मुख्यालय में विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। महारैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए थाना यातायात बैतूल ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यातायात पुलिस के अनुसार दोपहर 12 बजे से महारैली समाप्त होने तक शहर के मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रक, डंपर, मल्टी-एक्सल वाहन सहित अन्य भारी वाहनों के चालकों से अपील की गई है कि वे इस अवधि में शहर के मुख्य मार्गों पर आने से बचें और बाईपास अथवा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

महारैली के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए मौके की स्थिति के अनुसार वाहनों के मार्ग में बदलाव किया जा सकता है। वाहन चालकों को पुलिसकर्मियों के निर्देशों, बैरिकेडिंग और लगाए गए डायवर्सन बोर्ड का पालन करना होगा।

सड़क पर पार्किंग की रहेगी मनाही

महारैली में शामिल होने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है, ताकि यातायात बाधित न हो और आपात स्थिति में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को दें रास्ता

यातायात पुलिस ने आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा है कि दोपहर 12 बजे के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर अनावश्यक वाहन लेकर जाने से बचें। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल निर्बाध रास्ता दिया जाए। थाना यातायात बैतूल ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और महारैली के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button