Betul Accident  News : दीपावली मनाने जा रहे ससुर-दामाद की बाइक को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, एक अन्य दामाद गंभीर

Betul Accident News: Car hits the bike of father-in-law and son-in-law, who were going to celebrate Diwali, both died, another son-in-law seriously injured

 

Betul Accident  News : घोड़ाडोंगरी (विनोद पातरिया)। तहसील के जुवाड़ी गांव के पास बीती रात दीपावली मनाने जा रहे ससुर दामाद की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ससुर दामाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रानीपुर पुलिस ने सोमवार सुबह कार को जप्त कर रानीपुर थाने में खड़ा कराया है। वही ससुर दामाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है।

रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर गांव निवासी मंदरु धुर्वे इटारसी से काम कर घोड़ाडोंगरी आया था। जहां उसके दोनों दामाद बाकूड़ गांव निवासी साजन कुमरे एवं विकास कुमरे ससुर को लेने घोड़ाडोंगरी आए थे। जिसके बाद तीनों एक बाइक पर बैठकर दीपावली मनाने शोभापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान जुवाड़ी गांव के पास बैतूल की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ससुर मंदरु एवं दामाद साजन कुमरे की मौके पर मौत हो गई। जबकि दामाद विकास कुमरे गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के पूर्व सरपंच बिजालाल धुर्वे ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में अलग-अलग दिन गांव में दिवाली मनाई जाती है।

कल शोभापुर गांव की की दिवाली थी। इसलिए बाकुड़ गांव के मंदरु के दामाद साजन और विकास भी दिवाली मनाने शोभापुर गांव आ रहे थे। दोनों घोड़ाडोंगरी के उसके ससुर को लेकर शोभापुर गांव आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को करने टक्कर मार दी। रानीपुर थाने के एएसआई प्रेमलाल परते ने बताया कि जुवाड़ी गांव के पास कर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ससुर दामाद की मौके पर मौत हो गई। वही एक दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया मामले में कर को जप्तकर रानीपुर थाने में खड़ा कराया गया है। वही कार सवार मौके से फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button