Betul News: कबाड़ और किराए की मशीन के भरोसे 7 करोड़ की सड़क!

पांच दिन से ठप निर्माण, कारगिल चौक से गढ़ाघाट तक सड़क निर्माण में फिर सुस्ती,

Betul News: बैतूल। शहर में करीब 7 करोड़ की लागत से कारगिल चौक से गढ़ाघाट तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य अव्यवस्थाओं और सुस्ती का शिकार हो गया है। निर्माण स्थल पर पिछले पांच दिनों से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए जिस पावर मशीन का उपयोग किया जा रहा है, वह पहले से कबाड़ हो चुकी है और उसे मरम्मत कर किराए पर लाया गया है। मशीन के बार-बार खराब होने से निर्माण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार कपिल शर्मा के विरुद्ध पहले भी कार्य में लापरवाही और देरी के चलते पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री मनीष मरकाम द्वारा ठेका निलंबित करने की कार्रवाई की जा चुकी हैं । बाद में दोबारा मौका मिलने पर निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन अपेक्षित गति आज भी दिखाई नहीं दे रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि बच्चा जेल से करीब 100 मीटर तक ही सड़क के एक हिस्से का निर्माण हो सका है, जबकि दूसरी ओर का कार्य अब भी अधूरा पड़ा है।

कई स्थानों पर बीच का हिस्सा छोड़े बिना आगे सड़क बना दिए जाने से भी लोगों में भारी नाराजगी है। यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और सड़क खोदकर छोड़ देने से राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के रहवासियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। धूल, गड्ढों और अव्यवस्थित निर्माण के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

कोतवाली से शिवाजी चौक तक बनी सड़क के दौरान भी थे यही हाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी पुरानी पावर मशीन का उपयोग पहले कोतवाली से शिवाजी चौक तक लगभग सवा तीन करोड़ की व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण में भी किया गया था। उस दौरान भी मशीन कई बार खराब हुई और काम हफ्तों तक बंद रहा था। अब एक बार फिर वही स्थिति सामने आने से निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय रहवासियों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण कर ठेकेदार से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो स्थानीय रहवासियों का आक्रोश कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर होगी।

इनका कहना……

कार्य मे गति लाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। अगर यह स्थिति है तो कल मौके का निरीक्षण किया जाएगा। आम नागरिकों के हितों को देखते हुए जल्द से जल्द काम कराया जाएगा।

मनीष कुमार मरकाम , ईई पीडब्ल्यूडी बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button