Betul Lalli Chowk : लल्ली चौक पर बनेगा 15 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर, नगरपालिका भवन को मिलेगा हेरिटेज लुक

नगरपालिका परिसर और लल्ली चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन, रेड स्टोन से संवरेगा जय स्तंभ परिसर

Betul Lalli Chowk : बैतूल। शहर के प्रमुख लल्ली चौक और नगरपालिका परिसर को नया स्वरूप देने की दिशा में बुधवार को सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। परियोजना के तहत लल्ली चौक पर 15 फीट ऊंचा आकर्षक क्लॉक टॉवर स्थापित किया जाएगा, वहीं पुराने नगरपालिका भवन को हेरिटेज लुक देकर जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बताया कि इस सप्ताह से नगरपालिका कार्यालय के हॉल के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही शहर के प्रमुख लल्ली चौक को भी आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे।

परियोजना में जय स्तंभ परिसर का रेड स्टोन से सौंदर्यीकरण, आकर्षक बाउंड्री वॉल का निर्माण, पौधरोपण और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। पुराने नगरपालिका भवन पर पीवीसी पैनल लगाए जाएंगे, जिनमें बैतूल जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जाएगा।

कार्यक्रम विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय के मार्गदर्शन में भूमिपूजन संपन्न हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि कैलाश धोटे, पार्षद वरुण ढोटे, विजय जसूजा, पवन यादव, पिंटू महाले, रजनी वर्मा, कायम कावरे, आभा श्रीवास्तव, रघुनाथ लोखंडे, संतोष भलावी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को शहर की सुंदरता बढ़ाने और नगरपालिका परिसर को आधुनिक व आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button