Betul News: वायु सेना में चयनित युवक का शव कुएं में मिलने अब सनसनी

पुसली गांव में पसरा मातम, पुलिस कर रही जांच
Betul News: आठनेर, प्रतिनिधि। आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली निवासी एवं हाल ही में भारतीय वायु सेना के लिए चयनित युवक मोहित गलफट का शव रविवार को उनके निजी खेत स्थित कुएं से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मोहित शनिवार शाम से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के दौरान युवक का शव खेत में स्थित कुएं से बरामद किया।
मोहित के भारतीय वायु सेना में चयन की खबर से कुछ समय पहले ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल था। ऐसे होनहार युवक की असमय मृत्यु की खबर से परिजन एवं ग्रामीण स्तब्ध हैं।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




