Betul News: मेंढा सिंचाई परियोजना का काम दो शिफ्टों में पूरा करें

कलेक्टर ने निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, ग्रामीणों की सुनी समस्या

Betul News: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को जनपद भैंसदेही के ग्राम मेढ़ा पहुंचकर प्रगतिरत मेंढा समूह सिंचाई परियोजना और मेंढा डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र (28 एमएलडी), इंटेक वेल (33.67 एमएलडी), पंप स्टेशन और पाइपलाइन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते कहा कि सिविल पाइपलाइन तथा ईएंडएम कार्यों के लिए अतिरिक्त जनशक्ति लगाई जाए। जरूरत पड़ने पर दो शिफ्ट में काम कराकर तय समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को माहवार लक्ष्य निर्धारित कर भौतिक और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पाइप, वाल्व, पंप, मोटर एवं अन्य विद्युत उपकरणों की अग्रिम सामग्री योजना तैयार करने को कहा।

कलेक्टर ने पाइपलाइन अलाइनमेंट से जुड़े वन क्षेत्र की एनओसी की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और वे स्वयं भी हर माह स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मेढ़ा डैम निर्माण कार्यों को भी समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डूब प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। मुआवजा, पुनर्वास और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर एसडीएम भैंसदेही को गांव में शिविर लगाकर तीन दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूल, आंगनवाड़ी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम अजीत मरावी, पीआईयू से अविनाश दिवाकर, आरई जल निगम के अर्पित सिंघल, कार्यपालन एवं सहायक अभियंता तथा ठेकेदार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button