Betul News: कस्टडी में आरोपी ने पिया एसिड जैसा पदार्थ, जांच के बाद महिला वनपाल और बीट गार्ड निलंबित

सागौन तस्करी प्रकरण की जांच के दौरान हुई थी घटना

Betul News: बैतूल। शाहपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की अभिरक्षा के दौरान एक आरोपी द्वारा एसिड जैसे पदार्थ का सेवन किए जाने के मामले में उत्तर वन मंडलाधिकारी डीएफओ नवीन गर्ग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोपी की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर मेंढाखेड़ा परिक्षेत्र की वनपाल गीता तुमडाम और बीट गार्ड मुकेश नागले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल इस पूरे मामले की जानकारी परिक्षेत्र अधिकारी से दूरभाष पर लेकर तत्काल कार्यवाही की गई है।जारी आदेश के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक 714/38 के संबंध में उप वनमंडलाधिकारी और शाहपुर परिक्षेत्र अधिकारी से दूरभाष पर घटना की जानकारी ली गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात्रि गश्त के दौरान करीब 2:19 बजे अवैध सागौन काष्ठ का परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक एमपी-14-टीबी-0336 को वन अमले ने पकड़ा था। इसके बाद आरोपी को विभागीय अभिरक्षा में रखा गया, लेकिन उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में संबंधित वनपाल और बीट गार्ड ने गंभीर लापरवाही बरती।

डीएफओ नवीन गर्ग ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय परिक्षेत्र कार्यालय सारनी (सामान्य) निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, जिसके लिए उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि निलंबन अवधि के दौरान उन्होंने किसी अन्य नौकरी, व्यवसाय या उद्योग में कार्य नहीं किया है।

वन कर्मियों पर लगाये थे गम्भीर आरोप

उल्लेखनीय है कि सागौन कटाई और अवैध लकड़ी परिवहन मामले की विवेचना के दौरान आरोपी अमरेश ने कथित रूप से पानी समझकर एसिड जैसे पदार्थ का सेवन कर लिया था। पदार्थ पीने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आरोपी ने वनकर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल जांच कराई। जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की पुष्टि होने पर विभाग ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच आगे भी जारी है। यदि अन्य किसी स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

इनका कहना….

मामले में लापरवाही बरतने पर वनपाल और बीट गार्ड को निलंबित किया गया है। जांच में अन्य कोई दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

नवीन गर्ग, डीएफओ उत्तर वन मण्डल बैतूल व्रत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button