Betul News: अब नहीं चलेगी इलाज के नाम पर वसूली

अस्पताल के वार्डों में पहुंचे सिविल सर्जन, मरीजों से पूछा- किसी ने मांगे तो नहीं पैसे?

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर कथित अवैध वसूली की शिकायतों के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के सख्त निर्देशों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी।

कलेक्टर के सख्त रुख के बाद प्रबन्धन आया हरकत में

निरीक्षण के दौरान डॉ. घोरे महिला वार्ड सहित अन्य वार्डों में पहुंचे और भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सबसे अहम सवाल यही पूछा कि इलाज, प्रसव या ऑपरेशन के नाम पर किसी डॉक्टर, नर्स या अन्य कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की राशि की मांग तो नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी जाना कि मरीजों को दवाइयां, जांच और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जिला अस्पताल में प्रसव और ऑपरेशन के नाम पर अनाधिकृत वसूली की शिकायतें सामने आने के बाद कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन भी व्यवस्थाओं को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में जुट गया है।

अस्पताल में सुधार की स्थिति होगी मजबूत

निरीक्षण के दौरान किसी भी मरीज या परिजन ने इलाज के बदले पैसे मांगने की शिकायत नहीं की। इसके बावजूद सिविल सर्जन ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में कोई भी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति इलाज के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी मरीजों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अस्पताल में किसी भी प्रकार की अनाधिकृत वसूली या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस सक्रियता से मरीजों और उनके परिजनों में भरोसा बढ़ा है तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button