Betul News: लिंक रोड निर्माण में पीडब्ल्यूडी की सख्ती: टर्मिनेशन के बाद 14 दिन की आखिरी मोहलत,

प्रोग्रेस नहीं तो कंपनी होगी ब्लैकलिस्ट

Betul News: बैतूल। कारगिल चौक से गाढ़ा घाट तक बन रही टू-लेन लिंक रोड के निर्माण में लगातार हो रही देरी पर पीडब्ल्युडी ने सख्त रुख अपनाया है। निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने और कार्य की गति बेहद धीमी रहने के कारण संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेका टर्मिनेट कर दिया गया है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि ठेका निरस्त होने के बाद सड़क निर्माण पूरी तरह बंद हो जाएगा और लोगों को लंबे समय तक बदहाल सड़क पर आवागमन करना पड़ेगा। विभाग ने इन आशंकाओं को गलत बताया है। पीडब्ल्युडी अधिकारियों ने शोसल मीडिया की भ्रामक खबरो को नजर अंदाज करने की अपील स्थानीय नागरिकों से की है।

 बैतूल अनुभाग एसडीओ अखिल कवड़े ने स्पष्ट किया कि सरकारी निर्माण कार्यों में ठेका टर्मिनेट होने के बाद भी नियमानुसार ठेकेदार को 14 से 15 दिन का अंतिम अवसर दिया जाता है, ताकि वह निर्माण कार्य में अपेक्षित गति ला सके। यदि इस अतिरिक्त अवधि में भी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं रहती, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाती है।

इसके बाद आगे की प्रक्रिया के तहत नए सिरे से कार्य कराने की कार्रवाई होती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मामले में भी नियमों के तहत कंपनी को अंतिम मौका दिया गया है। यदि तय अवधि में निर्माण कार्य में उल्लेखनीय सुधार नहीं दिखता, तो विभाग बिना देरी किए आगे की कार्रवाई करेगा। विभाग स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों से पूरी तरह अवगत है और सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों और स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

ऐसे में प्रशासन की सख्ती से लोगों में उम्मीद जगी है कि अब निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा। यदि कंपनी निर्धारित समय में प्रगति नहीं दिखा पाती है, तो उसके खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई तय मानी जा रही है, जिससे भविष्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को भी कड़ा संदेश मिलेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button