Betul Samachar: सीएम ने भी दी हेमंत खंडेलवाल को पहले वर्ष के कार्यकाल की बधाई

प्रदेशभर से मिल रहीं शुभकामनाएं, संगठन की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना
Betul Samachar: बैतूल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सफल एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें पूरे प्रदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं देते उनके नेतृत्व और संगठन को नई दिशा देने के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में लिखा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को यशस्वी कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि हेमंत खंडेलवाल की सादगी, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार भी सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि खंडेलवाल के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष के दौरान भाजपा संगठन ने नए आयाम स्थापित किए हैं और पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिली है। उन्होंने पुन: उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे प्रदेश से बधाइयों का तांता
प्रदेश अध्यक्ष के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। प्रदेशभर में कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती और सक्रिय कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद स्थापित करने और विभिन्न संगठनात्मक अभियानों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। यही कारण है कि उनके प्रथम कार्यकाल की वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश से बधाई संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




