Betul News: 6 करोड़ का तहसील भवन पहली बारिश में बेनकाब, परिसर में भरा लबालब पानी

बारिश ने खोली निर्माण गुणवत्ता की पोल, नागरिकों ने उठाए सवाल

Betul News: बैतूल। करोड़ों की लागत से निर्मित नया तहसील भवन आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार कर आम नागरिकों के लिए शुरू तो कर दिया गया, लेकिन पहली ही बारिश ने इसके निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भवन के बाहरी परिसर में कई स्थानों पर पानी भर जाने से तहसील कार्यालय आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि परिसर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को कीचड़ और पानी के बीच होकर निकलना पड़ रहा है।

तहसील भवन परिसर में करीब 5 से 7 स्थानों पर पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है। बारिश का पानी निकासी नहीं होने के कारण घंटों तक भरा रहता है। दस्तावेजी कार्य, नामांतरण, राजस्व प्रकरण, प्रमाण पत्र और अन्य कामों के लिए आने वाले नागरिकों को पानी से बचते हुए कार्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए यह स्थिति और अधिक परेशानी खड़ी कर रही है।

निर्माण एजेंसी और इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण के दौरान यदि जल निकासी व्यवस्था और परिसर की ढलान पर ध्यान दिया गया होता तो आज यह स्थिति नहीं बनती। लोगों का सवाल है कि करोड़ों खर्च होने के बावजूद निर्माण एजेंसी और संबंधित इंजीनियरों ने ऐसी मूलभूत व्यवस्थाओं की अनदेखी क्यों की। नागरिकों का मानना है कि जलभराव जैसी समस्या किसी भी सरकारी भवन की योजना और निर्माण में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

अभी हल्की बारिश में यह हाल, आगे क्या होगा?

क्षेत्रवासियों का कहना है कि अभी केवल सामान्य बारिश हुई है। यदि लगातार तेज और मूसलाधार बारिश होती है तो पूरा परिसर जलमग्न होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में तहसील कार्यालय तक पहुंचना और भी कठिन हो जाएगा। इससे सरकारी कार्यों के लिए आने वाले हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

ठेकेदार से ही कराया जाए सुधार कार्य

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भवन निर्माण कार्य जिस ठेकेदार और एजेंसी द्वारा कराया गया है, उनसे ही इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। जल निकासी की समुचित व्यवस्था और परिसर का सुधार कार्य जल्द कराया जाए ताकि आम लोगों को बारिश के मौसम में अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। पहली ही बारिश में सामने आई यह समस्या अब प्रशासन के लिए परीक्षा बन गई है।

इनका कहना….

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button