Betul News: ऑटो यूनियन के 123 चालकों ने हेमंत को दिया समर्थन

Betul News: 123 drivers of Auto Union supported Hemant

चालक बोले अक्षय हमारा छोटा भाई, रैली निकालकर लगाए नारे

Betul News: (बैतूल)। रविवार सुबह भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल के जनसम्पर्क के दौरान ऑटो यूनियन के 123 चालकों ने जनसम्पर्क में अचानक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को अपना समर्थन दिए जाने का एलान कर दिया। ऑटो यूनियन के सदस्यों ने बताया कि अक्षय तातेड़ हमारा छोटा भाई है। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने भी यह निर्णय लिया है कि, वे भी इस चुंनाव मे अक्षय के साथ शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल को अपना समर्थन देंगे। इसके बाद चक्कर रोड से कृष्णपुरा वार्ड तक ऑटो चसलकों ने हेमंत खंडेलवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली। बड़ी तादाद में ऑटो चालकों ने रैली के बाद संकल्प लिया कि वे भाजपा की विचारधारा का समर्थन कर प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को जीत दिलाने के लिए अक्षय तातेड़ के नेतृत्व में जी-जान लगाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भी ऑटो रैली में एक्टिवा पर सवार होकर शहर में भ्रमण पर निकले।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button