Betul News: रिंगढाना में आगजनी पीड़ितों की मदद के लिए उठे हाथ 

हेमंत 25 हजार स्वेच्छा अनुदान से देंगे, भैंसदेही विधायक ने 10 हजार नकद दिए

Betul News: बैतूल। जिले के भीमपुर विकासखंड के ग्राम रिंगढाना में गत रात्रि हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं, एसडीईआरएफ की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान भी शनिवार को सुबह रिंकढाना पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिजनों से चर्चा कर आग से जले मकानों को देखा और अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पीड़ितों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपए नकद राशि प्रदान की।

इसके अलावा भोपाल से ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपनी स्वेच्दा अनुदान से पीड़ित परिजनों को 25-25 हजार की राशि देने का निर्णय लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से भी 2-2 लाख की राशि पीड़ित परिजनों को देने का आश्वासन दिया है।

इधर बीती रात रिंगढाना में लगी आग के बाद प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उनके लिए राशन, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। मेडिकल टीम को भी प्रभावित की जांच एवं उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम द्वारा प्रभावित परिवारों की क्षति का व्यवस्थित आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद

घटना के दूसरे दिन रिंगढाना पहुंचे विधायक ने पीड़ित परिवार से काफी देर तक चर्चा की। उन्होंने आग में जले प्रत्येक घर का मुआयना किया। उन्होंने माना आगजनी से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। इस दौरान विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों को तत्कालिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

प्रत्येक परिवार को राशन और रहने के लिए अस्थाई आवास व्यवस्था बर्तन एवं अन्य सामग्री देने के निर्देश दिए। इसके अलावा सर्वे कर प्रशासन की ओर से मुआवजा देने के लिए कहा गया। खबर है कि विधायक के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। दूसरी ओर कई समाजसेवी और अन्य लोग आगजनी पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। उन्हें राशन और गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button